उपभोक्तावाद के कारण देश में बढ़ी बुराईयां

श्रमण संघीय महामंत्री सौभाग्य मुनि महाराज ने कहा कि देश में उपभोक्तावाद के कारण भी बुराईयों को बढ़ावा मिला। भोगवाद की आंधी में हम अपने मूल्य खोते जा रहे है।

 | 

श्रमण संघीय महामंत्री सौभाग्य मुनि महाराज ने कहा कि देश में उपभोक्तावाद के कारण भी बुराईयों को बढ़ावा मिला। भोगवाद की आंधी में हम अपने मूल्य खोते जा रहे है।

वे आज पंचायती नोहरे में आयोजित धर्मसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अच्ठाईयेां को हम केवल जाने ही नहीं उनका दृढ़ता के साथ आचरण भी करें। यह देश का सौभाग्य है कि देश का बच्चा-बच्चा अच्छाईयों एंव बुराईयों के बारें में भली भाँती समझता है। इसके बारें में हमारी समझ स्पष्ट है।

उन्होंने कहा कि हम आचरण करते हुए चूक जाते है। अच्छाईयों में आने वाले मामूली कष्ट से विचलित हो कर पुन: बुराईयों की ओर चले जाते है। हमारी पूरी संस्कृति व हमारा इतिहास उच्च मूल्यों से परिपूर्ण है। यहंा हमेशा श्रेष्ठत्व की पूजा हुई है और निष्कृटता को धिक्कारा है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News