13 जुलाई से राजस्थान में अनिश्चितकालीन चक्का जाम

ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल शुरू, माल परिवहन पर पड़ेगा असर
 | 
Rajasthan Transport Strike

 

Udaipur Times, Rajasthan Transport Strike: 13 जुलाई 2026 । प्रदेशभर के ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों, ट्रक मालिकों एवं वाहन संचालकों की विभिन्न समस्याओं, विशेष रूप से VLTD GPS की अनिवार्यता, परमिट, वाहन फिटनेस तथा ऑनलाइन चालान व्यवस्था से उत्पन्न हो रही व्यावहारिक कठिनाइयों के विरोध में प्रदेश संघर्ष समिति के आह्वान पर आज 13 जुलाई 2026 से पूरे राजस्थान में अनिश्चितकालीन चक्का जाम हड़ताल प्रारंभ होगी। Rajasthan Transport Strike

इस संबंध में डबोक स्थित एच.बी. रोडलाइन्स कार्यालय में दी उदयपुर ट्रांसपोर्ट ऑर्गनाइजेशन एवं उदयपुर गुड्स ऑर्गनाइजेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित बैठक में प्रदेशव्यापी आंदोलन को अंतिम रूप दिया गया। बैठक संस्था के संरक्षक पुष्पराज मेहता के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों एवं ट्रक मालिकों ने भाग लेकर आंदोलन को सफल बनाने का संकल्प लिया। Rajasthan Transport Strike

बैठक में उपाध्यक्ष हेमराज डांगी ने कहा कि ट्रांसपोर्ट व्यवसाय लगातार बढ़ती लागत, परमिट एवं फिटनेस की जटिल प्रक्रियाओं, VLTD GPS से जुड़ी व्यावहारिक समस्याओं तथा ऑनलाइन चालान व्यवस्था के कारण गंभीर संकट से गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों की वास्तविक समस्याओं की लगातार अनदेखी की जा रही है, जिसके कारण प्रदेशभर के वाहन मालिकों में भारी रोष व्याप्त है। Rajasthan Transport Strike

महामंत्री मनोहर सिंह राठौड़ ने कहा कि सरकार यदि शीघ्र ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों की समस्याओं का समाधान नहीं करती है तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन पूर्णतः लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण रहेगा, लेकिन ट्रांसपोर्ट समाज अपने अधिकारों की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ेगा। Rajasthan Transport Strike

इस अवसर पर राजस्थान ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन एवं उदयपुर गुड्स ऑर्गनाइजेशन के अध्यक्ष भगवान सिंह भाटी एवं दी उदयपुर ट्रांसपोर्ट ऑर्गनाइजेशन के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राणावत ने कहा कि ट्रांसपोर्ट उद्योग देश एवं प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। सरकार को परिवहन क्षेत्र से जुड़े किसी भी निर्णय से पहले ट्रांसपोर्ट संगठनों एवं वाहन मालिकों से व्यापक संवाद करना चाहिए। बिना विचार-विमर्श के लिए गए निर्णय पूरे व्यापार एवं उद्योग जगत को प्रभावित करते हैं। Rajasthan Transport Strike

प्रवक्ता हेमेन्द्र सिंह दवाणा ने बताया कि 13 जुलाई से प्रारंभ होने वाली यह अनिश्चितकालीन चक्का जाम हड़ताल प्रदेश संघर्ष समिति के नेतृत्व में आयोजित की जा रही है। उन्होंने प्रदेश के सभी ट्रक मालिकों, ट्रांसपोर्टरों एवं वाहन संचालकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में आंदोलन में भाग लेकर संगठन की एकता एवं शक्ति का परिचय दें, ताकि सरकार तक ट्रांसपोर्ट समाज की आवाज प्रभावी ढंग से पहुँच सके सभी व्यापारिक औद्योगिक संगठनो का भी बड़ी संख्या में प्रदेश भर में साथ सहयोग मिल रहा है सरकार द्वारा अगर प्रमुख मांगे नही मानी गयी तो मजदूर यूनियन भी सहयोग के लिए तैयार है सरकार को अपने मनमाने रवैये को बदलकर जनहित एवं राष्ट्रहित के फैसले लेंगे होंगे । Rajasthan Transport Strike

वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल सुथार ने कहा बैठक में आंदोलन की रणनीति, जिम्मेदारियों के वितरण तथा प्रदेशभर में समन्वय को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि यह संघर्ष किसी व्यक्ति विशेष के विरुद्ध नहीं, बल्कि ट्रांसपोर्ट उद्योग से जुड़े लाखों परिवारों के भविष्य एवं आजीविका की रक्षा के लिए किया जा रहा है।

बैठक में कोषाध्यक्ष जगदीश पण्डा, मख्खन सिंह देवड़ा,पूर्व सचिव प्रदीप सिंह शेखावत, प्रकाश खींची, कैलाश पूर्बिया, अजित गुप्ता, सोमेश्वर सिंह, अरुण कुमार, भेरू सिंह सारंगदेवोत, मनीष कुमार, सुल्तान भाई, मुन्ना भाई गुर्जर,  एवं सहित डबोक, मावली, वल्लभनगर, कानोड़, भींडर, भटेवर, मंगलवाड़, फतहनगर क्षेत्र के सैकड़ो की संख्या में ट्रांसपोर्ट व्यवसायी, ट्रक मालिक एवं संस्था के सदस्य उपस्थित रहे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News