महाराणा प्रताप कृषि विश्वविद्यालय में मनाया स्वतंत्रता दिवस

महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ हर्षोल्लास एवं समारोह पूर्वक मनायी गयी।

 | 

महाराणा प्रताप कृषि विश्वविद्यालय में मनाया स्वतंत्रता दिवस

महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ हर्षोल्लास एवं समारोह पूर्वक मनायी गयी।

विश्वविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. ओ. पी. गिल ने ध्वजारोहण किया। प्रो. गिल ने स्वतंत्रता दिवस पर विश्वविद्यालय के सभी कर्मचारियों को हार्दिक बधाई देते हुऐ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व वीर सेनानियों के प्रति अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

अपने उद्बोधन मे कुलपति जी ने विश्वविद्यालय में विगत एक वर्ष में किये गये आर्थिक एवं ढांचागत विकास, शैक्षणिक, अनुसंधान और प्रसार क्षेत्र में प्राप्त उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए इन्हें और मजबूत बनाने की आवश्यकता जताई।

उन्होने छात्र कल्याण निदेशालय के तत्वावधान में जबलपुर में आयोजित युवा महोत्सव में तथा बीदर, कर्नाटक में आयोजित अन्तर कृषि विश्वविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की सफलता छात्र समुदाय की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

कुलपति महोदय ने सभी वैज्ञानिकों, प्राध्यापकों, कर्मचारी साथियों व विद्यार्थियों से कामना की कि वे और अधिक वेग, ऊर्जा व समर्पण की भावना से एमपीयूएटी की प्रगति के मार्ग को प्रशस्त करेंगे ।

विश्वविद्यालय के जनसम्पर्क अधिकारी डा. सुबोध शर्मा ने बताया कि कुलपति ने इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सात प्राध्यापकों, छः शैक्षणोत्तर कर्मचारियों, दो विद्यार्थियों एवं भू सम्पति अधिकारी को शैक्षणिक एवं कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में कृषि मे उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये टीम अवार्ड ज्वार की अ. भा. समन्वित परियोजना को प्रदान किया गया।

इस अवसर पर कुलपति जी ने कुछ ही दिनों में होने वाले छात्रसंघ चुनावों में छात्रों से शांतिपूर्ण वातावरण में प्रतिनिधियों की आपसी सहमति या निर्वाचन के माध्यम से चुनाव करने की अपील भी की। कार्यक्रम का संचालन ड़ा. गायत्री तिवारी ने किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News