विद्या भवन में स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया

विद्या भवन सोसायटी के अध्यक्ष श्री अजय मेहता ने विद्या भवन परिवार के समस्त कार्यकर्ताओं को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि नए दौर में हमारे सामने कई कठिनाइयां है लेकिन हमें हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ कोई समझौता नहीं करना चाहिए। आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है और शिक्षा के द्वारा देश का विकास संभव है।

 | 

वे यहां विद्या भवन गो. से. शिक्षक महाविद्यालय में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही देश सही रूप से स्वतंत्र हो सकता है। विद्या भवन ने देश निर्माण में एक मिसाल कायम की है। आजादी के सफर में विद्या भवन का भी बहुत फैलाव हुआ है और इस दौरान विद्या भवन ने अच्छे जिम्मेदार नागरिक बनाने की जिम्मेदारी निभाई है।

अभी विद्या भवन के सामने संकट है। जिस आजादी के लिए हमने लड़ाई लड़ी उस कल्पना से ही हम विद्या भवन को भी मजबूत बना सकते हैं। श्री मेहता ने कहा कि हम विद्या भवन में अच्छी शिक्षा के माध्यम से संवेदनशील नागरिक नागरिक बना कर देश निर्माण एवं इसके विकास में महत्वपूर्ण योगदान देते रहेंगे।। आज जो दुनिया का माहौल है उसमें नई सोच के साथ गुणात्मक शिक्षा द्वारा शांति और सौहार्द स्थापित करेंगे।

इससे पूर्व प्रारंभ में संस्थान की निदेशक प्रो. दिव्य प्रभा नागर ने अतिथियों का स्वागत किया और कहा कि देश की आजादी के लिए खून बहाया है तब जा कर आज का दिन आया है। हमें इस मूल्य को समझना होगा।

इस मौके पर महाविद्यालय की छात्राओं ने ‘‘दूर नहीं किनारा‘‘ गीत प्रस्तुत किया। संचालन एम. एस. खत्री ने किया। धन्यवाद बी.एस.टी.सी. की प्राचार्य डा. भगवती अहीर ने ज्ञापित किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News