हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा स्वाधीनता दिवस समारोह

71वें स्वाधीनता दिवस का सम्भाग स्तरीय समारोह मंगलवार 15 अगस्त को गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया के मुख्य आतिथ्य में उदयपुर के महाराणा भूपाल स्टेडियम पर धूमधाम से मनाया जाएगा।

 | 

जिला कलक्टर बिष्णुचरण मल्लिक ने बताया कि मुख्य समारोह 15 अगस्त की सुबह ठीक 9 बजे ध्वजारोहण एवं राष्ट्रीयगान से शुरू होगा। इसके पश्चात मुख्य अतिथि परेड निरीक्षण व मार्चपास्ट की सलामी लेंगे। 9.30 बजे माननीय राज्यपाल के संदेश का पठन, 9.40 बजे मुख्य अतिथि के हाथों उल्लेखनीय सेवाओं के लिए प्रशंसा पत्रों का वितरण होगा।

व्यायाम एवम सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी आकर्षण

समारोह में 10 बजे शहर के डीपीएस एवं मूक बधिर विद्यालय के छात्र छात्राओं की ओर से व्यायाम प्रदर्शन एवं गुरु नानक विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति के बाद राष्ट्रगान से समारोह का समापन होगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News