जिले भर में धूमधाम से मनाया जाएगा स्वाधीनता दिवस

उदयपुर, 14 अगस्त 2019 उदयपुर संभाग मुख्यालय पर स्वाधीनता दिवस 2019 का मुख्य समारोह गुरुवार 15 अगस्त को चेतक सर्कल स्थित गांधी ग्राउण्ड में आयोजित होगा। आयोजन को लेकर सभी प्रशासनिक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।

 | 

जिला कलक्टर श्रीमती आनंदी ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि संभागीय आयुक्त विकास सीतारामजी भाले होंगे। मुख्य समारोह ठीक 9.05 बजे मुख्य अतिथि के हाथों ध्वजारोहण, राष्ट्रगान एवं परेड निरीक्षण के साथ शुरू होगा। पुलिस, एनसीसी, स्काउट व गाइड के छात्र-छात्राएं मार्च पास्ट की सलामी देंगे। समारोह में माननीय राज्यपाल का संदेश का पठन होगा। इसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा उल्लेखनीस सेवाओं के लिए प्रशंसा पत्र वितरित किये जाएंगे।

CLICK HERE to DOWNLOAD UdaipurTimes on your Android device

समारोह के दौरान विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं का व्यायाम प्रदर्शन एवं विद्याथियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन भी होगा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ होगा।

संभागीय आयुक्त निवास एवं विभागीय प्रांगण में होगा ध्वजारोहण

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News