15 अगस्त 2027 से दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन

320 km/h की रफ्तार, मुंबई–अहमदाबाद सफर सिर्फ 2 घंटे में!
 | 

नई दिल्ली 2 जनवरी 2025। भारत की पहली बुलेट ट्रेन 15 अगस्त 2027 तक शुरू होने की उम्मीद है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कल गुरुवार को यह महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया की रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह घोषणा की है, प्रोजेक्ट का 55% काम पूरा हो चुका है, और सुरंगों व पुलों का निर्माण तेजी से हो रहा है। 

उन्होंने बताया की पहले चरण में गुजरात के सूरत से बिलिमोरा के बीच बुलेट ट्रेन चलेगी। उसके बाद वापी-सूरत, वापी-अहमदाबाद, ठाणे-अहमदाबाद तक सेवाएं शुरू होंगी, जिसके बाद मुंबई अहमदाबाद तक पूरा कॉरिडोर चालू होगा। 

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान स्पष्ट किया है कि परियोजना को तय समय सीमा में पूरा करने की दिशा में सरकार गंभीरता के कार्य कर रही है। 

आपको बता दे की मुंबई से अहमदाबाद के बीच 508 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर में 12 स्टेशन होंगे, बुलेट ट्रेन 320 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से पटरियों पर दौड़ेगी। मुंबई से अहमदाबाद का सफर मात्र दो घंटे में पूरा हो जाएगा।  

#HighSpeedRail #MumbaiAhmedabad #RailwayInnovation #IndiaBulletTrain #MumbaiAhmedabadBulletTrain #UdaipurTimes #UdaipurTimesNews #UdaipurTimesOfficial #IndianRailways