भारत ने रेल विद्युतीकरण में चीन को छोड़ा पीछे, 99.6% ब्रॉड गेज नेटवर्क हुआ इलेक्ट्रिफाइड

 | 
indian railway

 

Udaipur Times, Indian Railways: भारतीय रेल ने विश्व में सबसे तेज गति से रेल विद्युतीकरण कार्यक्रम शुरू किया है। इस मामले में भारत अब चीन सहित पांच देशों से आगे निकल गया है। सबसे खास बात यह है कि रेल विद्युतीकरण कार्यक्रम से डीजल खपत में 185 करोड़ लीटर की कमी आई है और इससे राजकोष के लिए बहुमूल्य विदेशी मुद्रा की बचत हुई है। Indian Railways

सांसद डॉ मन्नालाल रावत की ओर से लोकसभा में रेलवे के विद्‌युतीकरण तथा नवीकरणीय ऊर्जा को लेकर पूछे गए प्रश्न पर रेल, सूचना और प्रसारण एवं इलेक्ट्रोनिकी और सूचना प्रौ‌द्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारतीय रेल पर रेल नेटवर्क का वि‌द्युतीकरण मिशन मोड में शुरू किया गया है। अब तक, बड़ी लाइन नेटवर्क का लगभग 99.6 प्रतिशत विद्युतीकरण किया जा चुका है। शेष नेटवर्क पर विद्युतीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। Indian Railways

इस मामले में चीन अभी 82 प्रतिशत पर ही है। स्पेन 67 प्रतिशत, जापान 64 प्रतिशत, फ्रांस 60 प्रतिशत तथा यूनाइटेड किंगडम 39 प्रतिशत के साथ भारत से बहुत पीछे है। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि 2014 से पहले (लगभग 60 वर्ष) 21,801 किलोमीटर मार्ग ही विद्युतीकरण हुआ था, जबकि उसके बाद के वर्षों में बडी तरक्की करते हुए 48,072 मार्ग विद्युतीकरण कर दिया गया। पुरानी के साथ ही सभी नई लाइन व बहुपथन परियोजनाओं को विद्युतीकरण के साथ ही स्वीकृत और निर्मित किया जा रहा है। Indian Railways

केंद्रीय मंत्री ने सांसद डॉ रावत के प्रश्न पर बताया कि कई देश केवल अपने सबसे व्यस्तम यात्री और माल ढुलाई गलियारों को विद्युतीकृत करने को प्राथमिकता देते हैं। भारत ने अपने सम्पूर्ण बड़ी लाइन नेटवर्क को वि‌द्युतीकृत करने का विनिश्चय किया है। रेल विद्युतीकरण में भारतीय रेल की उपलब्धि विश्व स्तर पर विशिष्ट है। Indian Railways

नेटवर्क कवरेज के आधार पर, भारतीय रेल अब विश्व की सबसे व्यापक रूप से विद्युतीकृत बड़ी रेल प्रणालियों में से एक है।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि रेलपथों के विद्युतीकरण से जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता कम होती है, डीज़ल की खपत कम होती है, परिणामस्वरुप कार्बन उत्सर्जन कम होता है। वि‌द्युतीकरण से बेहतर माल ढुलाई क्षमता और गाड़ी की गति बढ़ती है, जिससे यात्रा का समय कम होता है और दक्षता में वृ‌द्धि होती है। Indian Railways

विद्युतिकरण से भारतीय रेल की डीजल खपत में 185 करोड़ लीटर की कमी आई है। 2024-25 में लगभग 108 करोड़ लीटर की खपत हुई है, जबकि 2015-16 में 293 करोड़ लीटर की खपत हुई थी। परिणामस्वरूप भारत सरकार के राजकोष के लिए बहुमूल्य विदेशी मुद्रा की बचत हुई है।  Indian Railways

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News