इंडिया पोस्ट में निकली बम्पर भर्ती, जाने आवेदन की प्रक्रिया
India Post Recruitment 2026: नौकरी के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। डाक विभाग ने मोटर सर्विस (MMS) में स्टाफ कार ड्राइवर के पदों पर भर्ती निकाली है। जानकारी के लिए आपको बता दें की ये भर्ती डाक विभाग बेंगलुरु द्वारा निकाली गई है। भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।
कितने पदों पर होगी भर्ती
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, बेंगलुरु में मेल मोटर सर्विस के लिए 10 कार ड्राइवर के पदों पर भर्ती की जानी हैं।
मैसूरु सब-डिपो के लिए एक पद पर भर्ती की जानी है।
आवेदन प्रक्रिया
इच्छुक उम्मीदवार ऑफलाइन तरीके से आवेदन कर सकते हैं।
उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास होना और हल्के व भारी मोटर वाहनों के लिए वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी है। इसके साथ ही, उम्मीदवार के पास कम से कम तीन साल का ड्राइविंग अनुभव होना चाहिए।
कितनी होनी चाहिए आयु
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, उम्मीदवार की अधिकतम उम्र सीमा 56 साल रखी गई है। आर्म्ड फोर्सेस के वे जवान जो रिटायर होने वाले हैं या जिन्हें एक साल के अंदर रिजर्व में ट्रांसफर किया जाएगा, वे भी योग्यता की शर्तें पूरी करने पर आवेदन कर सकते हैं।
कितनी मिलेगी सैलरी
उम्मीदवारों को 7वें केंद्रीय वेतन आयोग के पे लेवल-2 के तहत नियुक्त किया जाएगा।
19,900 हजार से 63,200 हजार प्रति महीने सैलरी और अन्य लागू सरकारी भत्ते मिलेंगे।
