हेयर स्टाईलिंग में भारत को कांस्य पदक

एशिया में हेयर एण्ड ब्यूटी के ओ. एम.सी एशिया कप ओपन 2013 ताईवान की राजधानी ताई-पाई में 17 व 18 नवम्बर 2013 को आयेजित हुआ। इस प्रतियोगिता में भारत को छः दशक में पहली बार कांस्य पदक की प्राप्ति हुई।

 | 

इस प्रतियोगिता में जापान, चीन, कोरिया युनाईट स्टेट, ताईवान,  हांगकाग, मलेशिया, श्रीलंका, फ्रांस आदि प्रमुख देशों के 253 प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया। जो लेडिस जेन्टस हेयर कट, बाईडल मेकअप, थ्रीडी नेल्स, फेन्टसी नेल्स, स्टेज मेकअप, बॉडी आर्ट, पेन्टिग, क्रिएटिव लुक, प्रोगेसिव लुक जैसी विधाओं मे अपना हुनर दिखाया।

आल इंडिया हेयर एण्ड ब्यूटी एसोसिएशन आईबा की 5 सदस्यों की टीम का नेतृत्व आईबा के महासचिव अशोक पालीवाल ने किया। एशिया कप में पहली बार भागीदारी कर रहे उदयपुर के पुष्कर सेन और कमलेश सेन ने जेन्ट्स प्रोग्रेसिव फैशन लुक में कांस्य पदक जीत कर भारत को सम्मान दिलाया।

इनके अलावा तीन ओर प्रतिभाशाली अलीशा चौहान, राजेश दाडीवाला एवं स्वेताशा पालीवाल ने लेडिज फैशल लुक में भागीदारी की।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News