हरियाणा में 18 से 27 फरवरी 2027 तक यहां होगी भारतीय सेना भर्ती रैली, DC ने दिए ये निर्देश

 | 
हरियाणा में 18 से 27 फरवरी 2027 तक यहां होगी भारतीय सेना भर्ती रैली, DC ने दिए ये निर्देश 

Udaipur Times, Haryana Sena Bharti, हिसार 29 जुलाई : उपायुक्त महेंद्र पाल ने कहा कि 18 फरवरी से 27 फरवरी 2027 तक मिल्ट्री स्टेशन हिसार में आयोजित होने वाली भारतीय सेना भर्ती रैली का सफल, सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी आयोजन जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि भर्ती रैली की सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूरी की जाएं, ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

उपायुक्त ने बताया कि भर्ती रैली के सफल संचालन के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद एवं डीआरडीए सुभाष चंद्र को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। नोडल अधिकारी विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि भर्ती रैली के दौरान सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, पेयजल, स्वच्छता, चिकित्सा सुविधाएं, बिजली, पार्किंग तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। 

साथ ही रोजगार कार्यालय एवं अन्य विभागों के माध्यम से पात्र युवाओं तक भर्ती संबंधी जानकारी व्यापक स्तर पर पहुंचाई जाए, ताकि अधिक से अधिक युवा भारतीय सेना में भर्ती होने के अवसर का लाभ उठा सकें। उपायुक्त महेंद्र पाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भर्ती स्थल पर सभी मूलभूत सुविधाएं समय रहते उपलब्ध कराई जाएं तथा किसी भी प्रकार की कमी न रहे। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह व्यवस्थित, सुरक्षित एवं पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराना है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News