भारतीय सेना द्वारा 17 जनवरी को होगा पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समाधान

भूतपूर्व सैनिकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए उदयपुर आर्मी कैंट के प्रांगण में 17 जनवरी, 2015 को ‘भूतपूर्व सैनिक समस्या निवारण कैम्प’ का आयोजन किया जाएगा।

The post

 | 

भूतपूर्व सैनिकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए उदयपुर आर्मी कैंट के प्रांगण में 17 जनवरी, 2015 को ‘भूतपूर्व सैनिक समस्या निवारण कैम्प’ का आयोजन किया जाएगा।

इस कैम्प में सभी भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए उच्च सैनिक अधिकारी भाग लेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार उनकी पेंशन व बैंक खातों से संबंधित इत्यादि शिकायतों का निवारण किया जाएगा।

साथ ही साथ इसीएचएस रजिस्ट्रेशन, सीएसडी कैंटीन स्मार्ट कार्ड तथा पूर्व सैनिकों को रोजगार संबंधी अन्य लाभकारी सूचनाएं भी दी जाएगी और इस कैम्प में वीरांगनाओं तथा युद्ध निशक्तों के स्वास्थ्य संबंधि समस्या का समाधान भी किया जाएगा। यह जानकारी जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ले.कर्नल (से.नि.) गुमानसिंह राव ने दी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News