अनेकता में एकता की प्रतीक भारतीय संस्कृति – प्रो. सारंगदेवोत
जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के संघटक कन्या महाविद्यालय की ओर से बुधवार को महाविद्यालय छात्रों द्वारा माघ दिवस के अवसर पर पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के संघटक कन्या महाविद्यालय की ओर से बुधवार को महाविद्यालय छात्रों द्वारा माघ दिवस के अवसर पर पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
पोस्टर प्रतियोगिता के अवसर पर कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत, सहायक रजिस्ट्रार डॉ. हेमशंकर दाधीच, अधिष्ठाता अरूण पानेरी, डॉ. धमेन्द्र राजोरा, प्रभारी अर्पणा श्रीवास्तव उपस्थित थे।
इस अवसर पर कुलपति प्रो. सारंगदेवोत ने कहा कि हमारे भारतीय संस्कृति को पुनजन्म आत्मा की अमरता, आदि बातों से विश्व की अन्य संस्कृति से अलग करता है। क्योंकि हमारी संस्कृति में प्राचीनता, निरंतरता, सहिष्णुता एवं उदारता के कारण उसमें ग्रहण शीलता और अनेकता में एकता है।
महाविद्यालय प्रभारी अर्पणा श्रीवास्तव ने बताया महाविद्यालय के प्रथम वर्ष की छात्राओं ने माघ,कालीदास, तुलसीदास आदि की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके पोस्टर बनायें।