इंडियन ऑयल ने बांटे पुरूस्कार जगदीश कलाल को मिली कार
इण्डियन ऑयल द्वारा अपने अधिकृत डीलरों के पेट्रोल पम्पों पर चलायी गई रोशनी का त्यौहार-उपहारों की बौछार नामक योजना के तहत ड्रा के विजेताओं को उदियापोल सियथत अरावली फिलिंग स्टेशन पर आयोजित एक समारोह में वरिष्ठ प्रबन्धक सुदीप्तो मित्रा एवं प्रबन्धक रिटेल बिक्री सुमन्तो बरूआ द्वारा पुरूस्कृत किया गया।

ड्रा के प्रथम विजेता जगदीश कलाल को प्रथम पुरूस्कार स्वरूप कार, लक्ष्मण मीणा एवं धरियावद के लालसिंह को द्वितीय पुरूस्कार स्वरूप बाइक प्रदान की गई। इसके अलावा अन्य पुरूस्कार स्वरूप विजेताओं को डिजिटल कैमरा,स्मार्ट टेब से पुरूस्कृत किया गया। समारोह में अनेक डीलर एंव अधिकारी मौजूद थे।