रेलवे में निकली लोको पायलट के 11,127 पदों पर बड़ी भर्ती, आज से आवेदन हुए शुरू
RRB ALP Vacancy Notification 2026 : देश के बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने असिस्टेंट लोको पायलट के 11127 पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, जो भी युवा रेलवे में नौकरी करने का इच्छुक है वह इस खबर के माध्यम से पूरी जानकारी पा सकता है। आज 15 मई 2026 से इन पदों के लिए युवा आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।
मिली जानकारी के अनुसार, आवेदन की अंतिम तिथि 14 जून 2026 है। 10वीं पास एवं ITI या 10वीं एवं संबंधित ट्रेड में तीन वर्ष इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारक इसके लिए आवेदन कर सकेंगे। RRB ALP Vacancy 2026
योग्यता : 10वीं पास एवं ITI या 10वीं एवं संबंधित ट्रेड में तीन वर्ष इंजीनियरिंग डिप्लोमा।
डिप्लोमा की जगह संबंधित ट्रेड में इंजीनियरिंग डिग्री भी स्वीकार्य होगी।
आयु सीमा - 18-30 वर्ष। SC व ST को पांच वर्ष एवं OBC को तीन वर्ष की छूट मिलेगी। RRB ALP Vacancy 2026
CBT कैसा होगा
जानकारी के मुताबिक, पहले स्टेज की कंप्यूटर बेस्ड लिखित परीक्षा 1 घंटे की होगी जिसमें 75 प्रश्न पूछे जाएंगे।
परीक्षा पास करने के लिए Gen को 40%, OBC को 30%, SC को 30% और ST को 25% अंक हासिल करने होंगे।
मिली जानकारी के अनुसार, इस टेस्ट में आपको न्यूतम अंक लाने होगें नहीं तो आपको यहीं रोक दिया जाएगा, आगे प्रक्रिया में आप शामिल नहीं हो सकते हैं। इसमें आपसे मैथ्स, रीजनिंग, जनरल साइंस, जीके/कंरट अफेयर से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। RRB ALP Vacancy 2026
जोनवार स्वीकृत रिक्त पद
जोन वैकेंसी
सेंट्रल रेलवे 1400
ईस्ट सेंट्रल रेलवे 700
ईस्ट कोस्ट रेलवे 1625
ईस्टर्न रेलवे 608
वेस्ट सेंट्रल रेलवे 541
वेस्टर्न रेलवे 214
साउथ सेंट्रल रेलवे 674
साउथ ईस्ट सेंट्रल 200
साउथ ईस्टर्न रेलवे 1531
साउदर्न रेलवे 250
साउथ वेस्टर्न रेलवे 200
नार्थ सेंट्रल रेलवे 457
नार्थ ईस्टर्न रेलवे 105
नार्थईस्ट फ्रंटियर 1276
नार्दर्न रेलवे 740
नार्थ वेस्टर्न रेलवे 600
चित्तरंजन लोकोमोटिव 06

बड़ा बदलाव
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती की चयन प्रक्रिया और फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार करने के फॉर्मूले में बड़ा बदलाव कर दिया है। हालांकि इसकी पुष्टि विस्तृत आधिकारिक नोटिफिकेशन के आने के बाद ही हो पाएगी। अब केवल किताबी ज्ञान या तकनीकी विषयों में माहिर होना आपको इंजन तक नहीं पहुंचाएगा, बल्कि आपकी मानसिक सतर्कता और निर्णय लेने की क्षमता भी उतनी ही मायने रखेगी। RRB ALP Vacancy 2026
50:50 का मेरिट फॉर्मूला?
मिली जानकारी के अनुसार, रेलवे बोर्ड द्वारा जारी नए निर्देशों के अनुसार, अब फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार करते समय CBT-2 (पार्ट-ए) और CBAT (कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट) दोनों के अंकों को बराबर महत्व दिया जाएगा।
नया नियम: अब मेरिट में CBT-2 के 50% अंक और CBAT के 50% अंकों को जोड़ा जाएगा। RRB ALP Vacancy 2026
पुराना नियम: इससे पहले तकनीकी परीक्षा यानी CBT-2 को 70% वेटेज मिलता था, जबकि एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) का हिस्सा केवल 30% होता था।
रेलवे बोर्ड ने सभी RRB जोन को निर्देश दिया है कि आगामी भर्तियों से इसी नए फॉर्मूले को लागू किया जाए। RRB ALP Vacancy 2026
सर्वाधिक पद
जानकारी के मुताबिक, उत्तर मध्य रेलवे में 457 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू होगी, जिससे प्रयागराज और आसपास के क्षेत्रों के युवाओं को अवसर मिलेगा। मुजफ्फरपुर, पटना और रांची रेलवे भर्ती बोर्ड के लिए 700 पदों पर भर्ती की जाएगी। पूर्व तटीय में सर्वाधिक 1625 और पूर्वोत्तर रेलवे में सबसे कम 105 पदों के लिए बहाली प्रक्रिया होगी। RRB ALP Vacancy 2026
मिली जानकारी के अनुसार, पूर्वी तटीय रेलवे में सर्वाधिक 1625 पद भरे जाएंगे। दक्षिण पूर्व रेलवे में 1531, मध्य रेलवे में 1400, पूर्व सीमांत रेलवे में 1276, उत्तर रेलवे में 740 और पूर्व मध्य रेलवे में 700 पदों पर भर्ती होगी। इसके अतिरिक्त, दक्षिण मध्य रेलवे में 674, उत्तर पश्चिम रेलवे में 600, पश्चिम मध्य रेलवे में 541, पूर्व रेलवे में 608 और पश्चिम रेलवे में 214 पद स्वीकृत किए गए हैं।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
