भारतीय लघु उघोग कामगार संघ ने सोंपा ज्ञापन

भारतीय लघु उघोग कामगार संघ उदयपुर के हारमनी प्लास्टिक इण्डस्ट्रीज, नाई में श्रम कानुन

 | 

भारतीय लघु उघोग कामगार संघ ने सोंपा ज्ञापन

भारतीय लघु उघोग कामगार संघ उदयपुर के हारमनी प्लास्टिक इण्डस्ट्रीज, नाई में श्रम कानुनों की पालना कराने हेतू लम्बे समय से हडताल पर चल रही महिला श्रमिको ने प्रशासन द्धारा कोई कार्यवाही नही करने पर आज कलेक्ट्रेट पर ज्ञापन सोपा।

जिलाध्यक्ष भवानी सिहं शक्तावत के नेतृत्व में ज्ञापन देने पहुंची महिला श्रमिको ने बताया की 11 दिसम्बर से सभी श्रमिक अनिश्चित कालीन हडताल पर चल रहे हैं परन्तु आज दिन तक श्रम विभाग एव जिला प्रशासन द्धारा कोई कार्यवाही नहीं कि गई है।

इसके साथ श्रमिको ने राष्ट्रीय अवकाश नहीं देने व एपीएफ कटोती नही करने सहित अन्य मागों पर आज श्रम विभाग उदयपुर के अधिकारीयो को बयान दर्ज करवाए है। साथ ही श्रमिको ने चेतावनी देते हुए कहा की अगर प्रशासन व सरकार द्धारा जल्द ही कोई निर्णय नही लिया गया तो हमे आत्मदाह पर मजबुर होना पडेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News