देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन हुई शुरू, जाने इस ट्रेन का रूट और किराया

 | 
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन हुई शुरू, जाने इस ट्रेन का रूट और किराया 

Udaipur Times, Haryana news : ट्रेन यात्रियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। आज देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आपको बता दें कि हरियाणा और दिल्ली की दूरी कम करने में यह ट्रेन अहम भूमिका अदा करेगी।

देश की पहली हाइड्रोजन-पावर्ड ट्रेन जींद और सोनीपत के बीच चलेगी और इस सफर को पूरा करने में दो घंटे से अधिक का समय लेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन पर भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।

हाइड्रोजन ट्रेन के इस लॉन्च के साथ, भारत दुनिया के उन चुनिंदा देशों की लिस्ट में शामिल हो गया है, जहां हाइड्रोजन को फ्यूल के तौर पर इस्तेमाल करके ट्रेनें चलाई जाती हैं। यह लॉन्च अधिक ग्रीन मोबिलिटी ऑप्शन की ओर बढ़ने की एक बड़ी योजना का हिस्सा है, जिसमें हाइड्रोजन को सबसे ग्रीन फ्यूल माना जाता है। 

ये हैं स्टेशन 
ये ट्रेन जींद जंक्शन से रवाना होने के बाद ट्रेन जींद सिटी, पांडु पिंडारा, ललित खेड़ा, भंभेवा, ईशापुर खेड़ी, बुटाना, खंदराई, गोहाना, रभड़ा, लाठ, मोहाना, बड़वासनी होते हुए सोनीपत जंक्शन पहुंचेगी। और वापसी में भी इन सभी स्टेशनों पर ठीक इसी क्रम में ठहराव रहेगा।

कितना होगा किराया?
इस ट्रेन का जींद से लेकर सोनीपत तक का अधिकतम किराया 25 रुपये होगा। 


इस हाइड्रोजन ट्रेन का संचालन 74010 और 74009 सेवाओं के रूप में होगा। नियमित संचालन के दौरान ट्रेन प्रतिदिन सुबह 7:40 बजे जींद से रवाना होकर 9:40 बजे सोनीपत पहुंचेगी। वापसी में सुबह 10:30 बजे सोनीपत से चलकर दोपहर एक बजे जींद पहुंचेगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News