हरियाणा में दौड़ेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन ! यहां बनेंगे 12 स्टेशन, देखें समय सारणी और किराया
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। देश को 17 जुलाई को पहली हाइड्रोजन ट्रेन मिलने वाली है। यह ट्रेन पहली बार हरियाणा के जींद और सोनीपत में दौड़ने वाली है जो 89 KM का सफर सिर्फ 2 घंटे में पूरा करेगी।
जानकारी के अनुसार जींद से सोनीपत जाने के रास्ते में ये हाइड्रोजन ट्रेन 12 स्टेशनों पर रुकने वाली है। PM मोदी 17 जुलाई को इसे यानि हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने वाले है।
कौन-कौन से स्टेशनों पर रुकेगी ?
मिली जानकारी के अनुसार यह ट्रेन नंबर 74010 सुबह 7.40 बजे जींद रेलवे स्टेशन से रवाना होगी और सुबह 9.40 बजे सोनीपत पहुंचेगी। Haryana News
जानकारी के मुताबिक जींद सिटी, पांडु पिंडारा, ललित खेड़ा, भम्बेवा, ईशापुर खेड़ी, बुटाना, खंदराई, गोहाना, रभड़ा, लाठ, मोहना और बड़वासनी के स्टेशनो पर रुकने वाली हैं। Haryana News
कब से दौड़ेगी ट्रेन?
जानकारी के अनुसार सोनीपत से यह ट्रेन सुबह 10.40 बजे रवाना होगी और दोपहर 1.00 बजे जींद पहुंचेगी। जानकारी के मुताबिक इस हाइड्रोजन ट्रेन का अभी नियमित समय आने वाली है एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि उन्होंने उत्तर रेलवे से जल्द से जल्द तारीख तय करने को कहा है। Haryana News
किराया कितना होगा?
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का सफर का किराया 5 रुपये से शुरू होकर 25 रुपये तक रहने वाला है। अभी पारंपरिक ट्रेनों में शुरुआती किराया 30 रुपये और अधिकतम किराया 126 रुपये के करीब है।
