हरियाणा में इस रूट पर दौड़ेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, रेलवे ने दी मंजूरी
Udaipur Times, Haryana news : हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी सरकार ने दी है, Indian रेलवे ने हरियाणा के जींद-सोनीपत रेलखंड पर 10 डिब्बों वाली हाइड्रोजन फ्यूल सेल आधारित डेमू ट्रेन चलाने को मंजूरी दे दी है। रेलवे बोर्ड ने यह अनुमति कई तकनीकी और सुरक्षा शर्तों के साथ जारी की है। इस ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 75 किलोमीटर प्रति घंटा की होगी।
रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, है की यह ट्रेन हाइड्रोजन गैस से चलेगी, जिससे डीजल की खपत और प्रदूषण दोनों कम होंगे। इस ट्रेन का संचालन फिलहाल केवल जींद-सोनीपत सेक्शन पर ही किया जाएगा। बताया जा रहा है कि इस ट्रेन के रखरखाव की व्यवस्था दिल्ली के शकूरबस्ती डिपो में की जाएगी।
रेलवे बोर्ड ने जानकारी देते हुए इसके बारे में बताया है की ट्रेन शुरू करने से पहले सभी सुरक्षा मानकों का पालन करना जरूरी होगा। हरियाणा के जींद में हाइड्रोजन गैस भरने और स्टोर करने की सुविधा के लिए लाइसेंस भी मिल चुका है। इसके साथ -साथ बोर्ड ने कहा कि हाइड्रोजन प्लांट, ट्रेन सेट और बैटरी सिस्टम की सुरक्षा जांच रिपोर्ट में बताई गई सभी शर्तों को पूरा करना होगा।
रेलवे बोर्ड ने यह भी कहा है कि हाइड्रोजन रिफ्यूलिंग स्टेशन और ट्रेन संचालन से जुड़े कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा और उनकी क्षमता प्रमाणित की जाएगी। जैसा कि बताया जा रहा है शुरुआती तीन महीनों तक ट्रेन के साथ प्रशिक्षित तकनीकी स्टाफ भी मौजूद रहेगा ताकि रास्ते में आने वाली किसी तकनीकी समस्या को तुरंत ठीक किया जा सके।
रेलवे बोर्ड ने सुरक्षा को लेकर कई अतिरिक्त निर्देश दिए हैं। इनमें हाइड्रोजन प्लांट की 24 घंटे निगरानी, सेंसर की नियमित सफाई, जरूरी स्पेयर पार्ट्स की उपलब्धता और पूरी परिसर की सुरक्षा शामिल है। रेलवे ने भविष्य में ग्रीन हाइड्रोजन के वैकल्पिक स्रोत तलाशने के निर्देश भी दिए हैं।
सीएम ने जताया आभार
CM सैनी ने प्रदेश को देश की पहली हाईड्रोजन डेमू ट्रेन देने के लिए PM और केंद्र सरकार का धन्यवाद किया है। CM ने कहा कि PM के नेतृत्व में विकास और रेल इंफ्रास्ट्रक्चर की दिशा में हरियाणा नए आयाम लिखेगा।
PM के लिए CM सैनी की बाइट
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जताया आभार
देश की पहली हाईड्रोजन डेमू ट्रेन हरियाणा को देने के लिए जताया प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार का धन्यवाद
जींद से सोनीपत के बीच 10 कोच वाली हाइड्रोजन डेमू ट्रेन को रेलवे ने दी मंजूरी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास और रेल इंफ्रास्ट्रक्चर की दिशा में नए आयाम लिखेगा हरियाणा- मुख्यमंत्री
भविष्य की परियोजनाओं को देखते हुए मील का पत्थर साबित होगी ये हाइड्रोजन डेमू ट्रेन- मुख्यमंत्री



