हरियाणा के गुरुग्राम में देश की सबसे बड़ी अपार्टमेंट डील, 271 करोड़ रुपये में बिका पेंट हाउस

 | 
हरियाणा के गुरुग्राम में देश की सबसे बड़ी अपार्टमेंट डील, 271 करोड़ रुपये में बिका पेंट हाउस

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा के गुरुग्राम में भारत की सबसे बड़ी अपार्टमेंट डील हुई। दिग्गज रियल एस्टेट कंपनी डीएलएफ ने अपने सुपर-लग्जरी प्रोजेक्ट में एक पेंटहाउस 271 करोड़ रुपए में बेचा। प्रति वर्ग फुट के हिसाब से ये डील देश में सबसे महंगी है। यह पेंटहाउस डीएलएफ फेज-5 में 'द डहलियास' में है, जिसे ऑटो सेक्टर की प्रमुख कंपनी इंपीरियल ऑटो के मालिक मानव सरदाना ने खरीदा है।

'द डहलियास' सोसाइटी अभी निर्माणाधीन है और इस प्रोजेक्ट में 420 सुपर-लग्जरी अपार्टमेंट और पेंटहाउस बनाए जा रहे हैं। इस प्रोजेक्ट में इन्फिनिटी पूल, आधुनिक जिम, स्पा, वेलनेस सेंटर, निजी सिनेमा, बच्चों का प्ले जोन, पेट पार्क जैसी सुविधाएं मिलेंगी।

इस पेंट हाउस का सुपर एरिया 17,200 वर्ग फुट है। सुपर एरिया के हिसाब से रेट ₹1.58 लाख प्रति वर्ग फुट बैठता है और कारपेट एरिया 10,500 वर्ग फीट के आधार पर इसकी कीमत करीब ₹2.6 लाख प्रति वर्ग फुट बनती है। हालांकि, इस डील पर किसी भी तरह की जानकारी शेयर करने से डीएलएफ ने मना किया है।

हरियाणा के गुरुग्राम में देश की सबसे बड़ी अपार्टमेंट डील, 271 करोड़ रुपये में बिका पेंट हाउस

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News