1500 एकड़ जमीन पर यहां बनेगा भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन, 24 प्लेटफॉर्म के साथ मिलेगी एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं

 | 
1500 एकड़ जमीन पर यहां बनेगा भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन, 24 प्लेटफॉर्म के साथ मिलेगी एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं

Udaipur Times, Railway Station : रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। आंध्र प्रदेश की नई राजधानी अमरावती में भारत का सबसे बड़ा और सबसे आधुनिक रेलवे स्टेशन बनाने की तैयारी है। मिली जानकारी के अनुसार, अमरावती रेलवे स्टेशन भारत का सबसे बड़ा एयरपोर्ट जैसा ट्रांसपोर्ट हब होगा। इस परियोजना की लागत 2245 करोड़ रुपये है। 

जानकारी के मुताबिक, 1500 एकड़ के विशाल परिसर में ये रेलवे स्टेशन बन रहा है, जो दुनिया के सबसे बड़े रेलवे स्टेशनों में शुमार होगा। इस रेलवे स्टेशन में 24 हाईटेक प्लेटफॉर्म और वर्ल्ड क्लास एयरपोर्ट जैसे 4 एडवांस्ड टर्मिनल होंगे। हैदराबाद-चेन्नई, हैदराबाद-बेंगलुरु का बुलेट ट्रेन रूट भी अमरावती से गुजरेगा।

बताया जा रहा है की अमरावती स्टेशन को अगले 40-50 साल को जरूरत को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है। यहां रोजाना 3 लाख से अधिक रेलयात्री बिना किसी भीड़ के आवाजाही कर पाएंगे। इसके अलावा  रेलवे स्टेशन के लिए कृष्णा नदी पर 3.2 किमी लंबा रेलवे पुल भी बन रहा है। ये पुल बेजोड़ इंजीनियरिंग के साथ सबसे लंबे रेल पुलों में से एक होगा।

मिली जानकारी के अनुसार, अमरावती को रेल नेटवर्क से जोड़ने के लिए एर्रुपालेम-अमरावती-नंबूरू के बीच 57 किलोमीटर लंबी नई ब्रॉडगेज रेलवे लाइन भी बिछाई जा रही है। अमरावती तक लोकल कनेक्टिविटी के लिए मेट्रो लाइन भी बनाई जाएगी।  इस रेलवे स्टेशन से रेलवे लाइनों की बुलेट ट्रेन की कनेक्टिविटी ऐसी होगी कि दक्षिण भारत के बड़े शहर एक से दो घंटे की जद में होंगे।  हैदराबाद तक 70 मिनट, चेन्नई तक 112 मिनट और बेंगलुरु भी दो घंटे में पहुंचने की तैयारी है। कोलकाता और मुंबई जैसे शहरों तक इसकी सीधी कनेक्टिविटी होगी।   

जानकारी के मुताबिक, आंध्र प्रदेश राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण ने अमरावती रेलवे स्टेशन परियोजना के लिए रेलवे की जमीन की पहचान कर 80 फीसदी भूमि ग्रहण कर लिया गया है। इस मेगा प्रोजेक्ट को दो-तीन साल में पूरा करने का टारगेट है.आंध्र प्रदेश की नई राजधानी अमरावती में पर्यटन, रियल एस्टेट और औद्योगिक विकास के लिहाज से ये गेमचेंजर होगा। 

  • 1500 एकड़ में पूरा रेलवे स्टेशन 
  • 24 प्लेटफॉर्म और 4 बड़े यात्री टर्मिनल 
  • 3 लाख से अधिक यात्री क्षमता 
  • 2245 करोड़ खर्च
  • 57 किमी लंबी नई ब्रॉडगेज रेलवे लाइन 
  • 3.2 किमी लंबा रेलवे पुल कृष्णा नदी पर

अमरावती रेलवे स्टेशन की खूबियां- सेमी हाईस्पीड ट्रैक 

अमरावती में अल्ट्रा स्मूथ अलाइनमेंट के साथ सेमी हाईस्पीड की क्षमता वाला रेल ट्रैक बनेगा। ट्रैक डिजाइन से अनावश्यक घुमावदार मोड़ नहीं होंगे। इससे ट्रेनें बिना रफ्तार धीमी किए फुल स्पीड में स्टेशन से गुजर पाएंगी।

इसके अलावा अमरावती रेलवे सेक्शन स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली कवच से लैस होगी। कोहरे जैसे खराब मौसम और इमरजेंसी की हालत में भी ट्रेनों की टक्कर का खतरा नहीं होगा। इस रेल मार्ग हाई रेजोल्यूशन सैटेलाइट डेटा का इस्तेमाल कर डिजाइन किया जा रहा है। 

मिली जानकारी के अनुसार, अमरावती की हाईटेक रेलवे लाइन से कोंडापल्ली वन क्षेत्र को कोई खतरा नहीं होगा और ये 6 करोड़ किलो CO2 गैस की बचत करेगा जो 25 लाख पेड़ के बराबर है।  स्टेशन की विशाल छत, प्लेटफॉर्म दीवारें और पार्किंग एरिया पर सोलर पैनल सिस्टम होंगे। अमरावती स्टेशन अपनी बिजली की जरूरत खुद पूरी करेगा। स्टेशन पर एलईडी लाइटिंग, छत के पंखे और सेंट्रल एयर कंडीशनिंग सिस्टम होगा। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News