हरियाणा में बिका देश का सबसे महंगा पेंट हाउस, जाने कितनी है कीमत

 | 
हरियाणा में बिका देश का सबसे महंगा पेंट हाउस, जाने कितनी है कीमत 

Udaipur Times, India Most Expensive Penthouse : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा के गुरुग्राम में देश की सबसे बड़ी अपार्टमेंट डील हुई है। जानकारी के मुताबिक, दिग्‍गज रियल एस्‍टेट कंपनी DLF ने अपने सुपर-लग्जरी प्रोजेक्ट में एक पेंटहाउस 271 करोड़ रुपए में बेचा। बताया जा रहा है की प्रति वर्ग फुट के हिसाब से ये डील देश में सबसे महंगी है।

यह पेंटहाउस डीएलएफ फेज-5 में ‘द डहलियास’ में है, जिसे ऑटो सेक्टर की प्रमुख कंपनी इंपीरियल ऑटो के मालिक मानव सरदाना ने खरीदा है।

मिली जानकारी के अनुसार, ‘द डहलियास’ सोसाइटी अभी निर्माणाधीन है और इस प्रोजेक्‍ट में 420 सुपर-लग्जरी अपार्टमेंट और पेंटहाउस बनाए जा रहे हैं। इस प्रोजेक्ट में इन्फिनिटी पूल, आधुनिक जिम, स्पा, वेलनेस सेंटर, निजी सिनेमा, बच्चों का प्ले जोन, पेट पार्क जैसी सुविधाएं मिलेंगी।

जैसा की बताया जा रहा ही की इस पेंट हाउस का सुपर एरिया 17,200 वर्ग फुट है। सुपर एरिया के हिसाब से रेट ₹1.58 लाख प्रति वर्ग फुट बैठता है और कारपेट एरिया 10,500 वर्ग फीट के आधार पर इसकी कीमत करीब ₹2.6 लाख प्रति वर्ग फुट बनती है। हालांकि, इस डील पर किसी भी तरह की जानकारी शेयर करने से DLF ने मना किया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News