भारत की ऐसी अनोखी ट्रेन, 69 स्टेशनों पर रुककर एकसाथ 12 राज्यों का कराती है सफर

 | 

Udaipur Times, Indian Railway, Himsagar Express : क्या आप जानते है की देश में एक ऐसी ट्रेन चलती है जो एकसाथ 12 राज्यों से होकर गुजरती है, जिससे रेल यात्रा करना बिल्कुल आसान हो जाता है। रेल यात्रियों को इसमें सफर करने के साथ साथ आधे भारत में घूमने का मौका मिलता है। यात्रा के लिए सबसे ज्यादा लोग ट्रेन का ही इस्तेमाल करते हैं। 

अगर आप भी एक साथ कई राज्यों का सफर करना चाहते है तो आज हम आपको भारत की एक ऐसी ट्रेन के बारे में बताने जा रहें है जिससे आप एक साथ कई राज्यों का सफर भी कर सकेंगे और आपका बार बार ट्रेन बदलने का झंझट ही खत्म हो जाएगा। इसके साथ आप आओने कीमती समय को भी काफी हद तक बचा सकेंगे। Himsagar Express

ज्यादातर लोग लंबी से लंबी दूरी के लिए ट्रेन का इस्तेमाल ही करते है। भारतीय रेल नेटवर्क भी देश के कोने-कोने में फैला हुआ है। क्योंकि, दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क भारत में ही है। यहां करोड़ों लोग रोजाना ट्रेन से सफर करते हैं। भारतीय रेल नेटवर्क तकरीबन 69,181 किलोमीटर में फैला हुआ है। जो लगभग देश के हर हिस्से को जोड़ता है।

आज के समय में भारत में लंबी-लंबी दूरी के लिए ट्रेनें और तेज रफ्तार वाली ट्रेन और कुछ सामान्य ट्रेन भी चलाई जा रही है। समय बचाने के लिए लोग प्लेन का भी इस्तेमाल करते हैं। Himsagar Express

देश में वर्तमान में सबसे तेज रफ्तार में चलने वाली ट्रेन वंदे भारत है। वहीं, सबसे दूरी तय करने वाली ट्रेन विवेक एक्सप्रेस है। वहीं, कुछ ट्रेनें ऐसी भी हैं, जो कई राज्यों को आपस में जोड़ती हैं। 

आज हम जिस ट्रेन की बात कर रहें है वो 12 राज्यों से गुजरती है। इस ट्रेन का नाम हिमसागर एक्सप्रेस है। यह भारत की इकलौती और अनोखी ट्रेन है, जो इतने राज्यों से होकर गुजरती है। Himsagar Express

हिमसागर एक्सप्रेस जम्मू-कश्मीर के श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा से अपनी यात्रा शुरू करती है और तमिलनाडु के कन्याकुमारी तक जाती है। इस दौरान यह 3790 किलोमीटर की विशाल दूरी तय करती है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह भारत के सबसे लंबे रेल रूटों में से एक है। जिन 12 राज्यों से होकर यह ट्रेन गुजरती है उनमें जम्मू-कश्मीर, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल और तमिलनाडु शामिल है। Himsagar Express

जानकारी के मुताबिक, इस दौरान यह ट्रेन 69 स्टेशनों पर रुकती है। इस दौरान लाखों यात्रियों को एक राज्य से दूसरे राज्य तक पहुंचने में मदद मिलती है। साथ ही अलग-अलग राज्यों का खान-पान का भी स्वाद चखने का मौका मिलता है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News