Indira Gandhi Canal Water: राजस्थान के गंगानगर, बीकानेर समेत 12 जिलों के 2 करोड़ लोगों के लिए खुशखबरी, इंदिरा गांधी नहर में आया पानी, देखें कब पहुंचेगा ?

 | 

Indira Gandhi Canal Water: राजस्थान के करोड़ों लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। धोरा की धरती की जीवनरेखा मानी जाने वाली इंदिरा गांधी नहर में पानी पहुंच गया है। पंजाब से छोड़ा गया पानी शनिवार दोपहर तक मसीतांवाली हैड पहुंच गया और लगातार आगे बढ़ रहा है। पानी की वापसी के साथ ही बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ समेत करीब 12 जिलों के 2 करोड़ लोगों को पेयजल संकट से राहत मिलने की उम्मीद जागी है। Rajasthan News

शनिवार शाम छह बजे तक मसीतांवाली हैड पर करीब 2000 क्यूसेक पानी चल रहा था। अधिकारियों का कहना है कि पानी का प्रवाह लगातार बढ़ रहा है और रविवार तक इसकी मात्रा करीब 5000 क्यूसेक तक पहुंच सकती है। वहीं हरिके हैड से राजस्थान के लिए पानी की आपूर्ति लगातार बढ़ाई जा रही है और वर्तमान में 9200 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। Rajasthan News Water Problem

सोमवार तक बीकानेर पहुंचेगा पानी

जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के अनुसार यदि सब कुछ योजना के अनुरूप रहा तो सोमवार रात तक नहरी पानी बीकानेर पहुंच सकता है। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से नहरों और वितरिका तंत्र में पानी छोड़ा जाएगा, जिससे जलापूर्ति व्यवस्था फिर सामान्य होने लगेगी। Indira Gandhi Canal Water

इन जिलों में गहरा रहा था पानी संकट

गौरतलब है कि इंदिरा गांधी नहर प्रणाली में मरम्मत और रखरखाव कार्यों के चलते पिछले एक महीने से नहर बंद थी। इसके कारण बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, जोधपुर, नागौर, फलौदी, बाड़मेर और जैसलमेर सहित कई जिलों में पेयजल संकट गहरा गया था। कई शहरों और गांवों में जलदाय विभाग को सीमित जलापूर्ति करनी पड़ी, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में पानी के टैंकर भेजे गए। कई जगह लोगों को दो-दो दिन बाद पानी मिल रहा था। Indira Gandhi Canal Water

पेयजल के लिए छोड़ा गया पानी

अब नहर में पानी पहुंचने के बाद सबसे पहले पेयजल आपूर्ति को प्राथमिकता दी जाएगी। जलाशयों को भरने के बाद सिंचाई के लिए अलग से रेग्यूलेशन तैयार किया जाएगा। जल संसाधन विभाग रेग्यूलेशन खंड के एक्सईएन केशवानंद बिश्नोई ने बताया कि पानी की आवक लगातार बढ़ रही है और आवश्यकता के अनुसार नहरों के गेट खोलकर आगे पानी छोड़ा जाएगा। Indira Gandhi Canal Water

ट्रिब्यूनल टीम आएगी हनुमानगढ़

इंदिरा गांधी नहर प्रदेश के करीब दो करोड़ लोगों की प्यास बुझाने का काम करती है। ऐसे में इसके दोबारा शुरू होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। दूसरी ओर जल विवादों के निस्तारण के लिए गठित ट्रिब्यूनल की टीम भी 18 मई को हनुमानगढ़ पहुंचेगी। टीम मसीतांवाली हैड और नोहर क्षेत्र में जाकर जल बंटवारे और विवादों से जुड़े मामलों की जमीनी स्थिति का अध्ययन करेगी।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal