इंदिरा प्रियदर्शिनी सम्मान से किया सम्मानित

इंदिरा गांधी के जन्म दिवस पर राज्य सरकार द्वारा संचालित इंदिरा प्रियदर्शिनी पुरस्कार के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय गोवर्धन विलास में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में 10वी एवं 12 वी में सवोच्च अंक प्राप्त करने वाली 12 बालिकाओं को सांसद रघुवीर मीणा ने पुरस्कार राशि स्वरूप् क्रमश: 40 हजार व 50 हजार के चैक देकर लाभान्वित किया।

 | 

जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक प्रथम कृष्णा चौहान ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा इंदिरा प्रियदर्शिनी सम्मान के तहत सवोच्च अंक प्राप्त करने वाली बालिकाओं को सम्मान राशि देकर अन्य बालिकाओं के लिए स्वं इंदिरा गांधी की जयन्ती पर सम्मानित किये जाने से बालिकाएं अभिप्रेरित होती हैं तथा सम्मानित होने वानी बालिकाओं को आदर्श मानते हुए स्वयं में वह आत्मविश्वास पैदा करती हैं जिससे की अगले वर्ष वह इस सम्मान को पा सके।

समारोह के दौरान उपस्थित शिक्षको एवं अभिभावको ने राज्य सरकार की इस योजना के प्रति सरकार का धन्यवाद दिया। समारोह में विभिन्न विधालयों के शिक्षक, स्कूली छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News