हरियाणा में कारोबारी के शोरूम पर अंधाधुंध फायरिंग, जाने पूरा मामला ?
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा के यमुनानगर में टायर कारोबारी के शोरूम पर बदमाशों द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग का मामला सामने आया है।
जैसा की बताया जा रहा है कि गुरुग्राम एनकाउंटर की जांच अभी पूरी भी नहीं हुई है कि दहशत फैलाने के लिए फायरिंग करने का ताजा मामला यमुनानगर से सामने आया है। Haryana News
जानकारी के मुताबिक पता चला है कि टायर कारोबारी ईशान सभरवाल के बंद शोरूम को निशाना बनाते हुए बदमाशों ने फायरिंग कर दी।
इस वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश शोरूम के बाहर आतंकी कुलबीर सिद्धू के नाम से एक धमकी भरा पर्चा भी चस्पा कर गए है और उसमें जान से मारने की धमकी दी गई है। Haryana News
बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी रविवार सुबह शोरूम खुलने पर लगी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
घटना की सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। Haryana News
पुलिस ने मौके से गोलियों के खोखे और धमकीभरा पर्चा कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
