हरियाणा में थाने के सामने चली अंधाधुंध गोलियां, बदमाशों ने 7 लोगों समेत गाड़ी को किया छलनी
Udaipur Times, Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा के दादरी शहर में थाने के सामने ताबड़तोड़ फायरिंग का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, फायरिंग की इस घटना के दौरान 6 लोगों को गोलियां लगी हैं। जिनमें से 2 की हालत गंभीर है। उन्हें रोहतक PGI रेफर किया गया है।
जानकारी के मुताबिक पता चला है कि सिटी थाने के ठीक सामने दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई। गोलियों की गूंज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस इसे गैंगवार मान रही है।
घटना का एक वीडियो भी सामने आया। जिसमें काली स्कॉर्पियों में लहूलुहान युवक बैठे दिख रहे हैं। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है, जबकि गोलीबारी की वजह की जांच जारी है।
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि 3 बदमाश मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे। जिन्होंने पहले स्कॉर्पियो को रुकवाया और फिर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।
