इंडो ग्लोबल सोशियल सर्विस सोसायटी की कार्यशाला 10 अक्टूबर को
इंडो ग्लोबल सोशियल सर्विस सोसायटी द्वारा श्रृष्टि सेवा समिति, उदयपुर, प्रयास संस्थान, चित्तौड़गढ व शिव शिक्षा समिति सवाईमाधोपुर के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन बेदला स्थित आस्था संस्थान में किया जा रहा है
इंडो ग्लोबल सोशियल सर्विस सोसायटी द्वारा श्रृष्टि सेवा समिति, उदयपुर, प्रयास संस्थान, चित्तौड़गढ व शिव शिक्षा समिति सवाईमाधोपुर के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन बेदला स्थित आस्था संस्थान में किया जा रहा है जिसमें नरेगा, वनाधिकार और सुरक्षित मातृत्व विषय पर आदिवासी निर्धन ग्रामीण समाज की समस्याओं पर विचार विमर्श किये जावेंगे।
यह जानकारी देते हुए श्रृष्टि सेवा समिति उदयपुर के प्रतिनिधि सोहन जनावत ने बताया कि इस कार्यशाला में उदयपुर, चित्तौडगढ और सवाईमाधोपुर के गरीब ग्रामीण जन भाग लेंगे।
कार्यशाला में अधिवक्ता रमेश नन्दवाना वनाधिकार पर स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. विनिया पेण्डसे, सुरक्षित मातृत्व पर सरकार द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न लाभकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान करेंगी जबकि नरेगा पर इन्दिर गांधी पंचायत इस्टीट्यूट जयपुर के सेवानिवृत बी.एल. पालीवाल नरेगा योजना मजदुरों को समय पर नहीं मिलने वाले भुगतान, कम भुगतान आदि समस्याओं के समाधान प्रस्तुत करेंगे। इस कार्यशाला में इंडो ग्लोबल सोशियल सोसायटी, श्रृष्टि सेवा समिति और शिव शिक्षा समिति के प्रतिनिधि भी भाग लेंगे।