गीतांजली स्कूल एवं काॅलेज आॅफ नर्सिंग में इंडक्शन कार्यक्रम
गीतांजली स्कूल एवं काॅलेज आॅफ नर्सिंग, उदयपुर की ओर से शनिवार 6 अक्टूबर 2018 को बीएससी नर्सिंग, पीबी बीएससी नर्सिंग एवं एमससी नर्सिंग के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत डाॅ जयालक्ष्मी एलएस-डीन गीतांजली काॅलेज एवं स्कूल आॅफ नर्सिंग, योगेश्वरी पुरी गोस्वामी-प्रिंसिपल गीतांजली काॅलेज आॅफ नर्सिंग, गजेन्द्र जैन-प्रिंसिपल गीतांजली स्कूल आॅफ नर्सिंग एवं कुलदीप पाटीदार-एकेडमिक आॅफिसर द्वारा दीप प्रजवल्लन से हुई।
इस कार्यक्रम में गीतांजली यूनिवर्सिटी, एन्टीरेगिंग, समितियों एवं विनियमों, नेतृत्व और प्रेरणा, काॅलेज एवं हाॅस्टल के नियम-कानून, व्यक्तित्व विकास, पारस्परिक संबंध जैसे विषयों पर फेकल्टी द्वारा व्याख्यान दिया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान से हुआ।