437 एकड़ जमीन पर यहां बनेगा औद्योगिक पार्क ! सालों से खाली पड़ी जमीन पर बसाए जाएंगे नए उद्योग

 | 
437 एकड़ जमीन पर यहां बनेगा औद्योगिक पार्क ! सालों से खाली पड़ी जमीन पर बसाए जाएंगे नए उद्योग

Udaipur Times, Industrial Park :  सरायकेला-खरसावां के लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। टाटा पावर कंपनी द्वारा कुकडू प्रखंड में नया औद्योगिक पार्क बनाया जाएगा। जिससे उद्योगों के लिए जमीन की कमी दूर होगी।

जानकारी के मुताबिक, टाटा पावर कंपनी कुकडू प्रखंड में 436.93 एकड़ रैयती जमीन का अधिग्रहण किया था जहां कंपनी को 1960 मेगावाट का थर्मल पावर प्लांट स्थापित करने की योजना थी। हालांकि वर्ष 2012 से अधिग्रहित जमीन पर कंपनी थर्मल पावर प्लांट स्थापित नहीं कर पाई।

मिली जानकारी के अनुसार, कंपनी प्रबंधन ने झारखंड इंडस्ट्रियल एरिया डेवलपमेंट आथिरिटी (जियाडा) को पत्र भेजकर जमीन को हैंडओवर करने की इच्छा जाहिर की थी। इसके बाद जियाडा ने एक टीम गठित कर जमीन का भौतिक सत्यापन शुरू किया।

जियाडा का क्षेत्रीय कार्यालय एक सप्ताह में इसकी रिपोर्ट तैयार कर रांची स्थित मुख्यालय भेजेगा। उक्त रिपोर्ट की अनुशंसा पर कुकडू प्रखंड में नया औद्याेगिक पार्क बनाने की प्रक्रिया को गति मिलेगी। यदि झारखंड सरकार ने इसकी अनुमति दी तो झंडी मिलते ही काम शुरू हो जाएगा।

जैसा की जियाडा के क्षेत्रीय उप निदेशक दिनेश रंजन ने बताया कि कूकडू में बनने वाले नए औद्योगिक पार्क के प्रस्ताव को रांची भेजे जाने के बाद मुख्यालय तक करेगी कि 436.93 एकड़ जमीन के बदले टाटा पावर को किस दर पर राशि का भुगतान किया जाएगा, इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के मुताबिक, कुकडू में नए औद्योगिक पार्क के निर्माण के साथ उद्योग लगाने के इच्छुक निवेशकों-उद्यमियों को बड़ी राहत मिलेगी। औद्योगिक इकाइयों को विस्तारीकरण से लेकर नए प्लांट स्थापित करने के लिए जमीन की आवश्यकता है। ऐसे में 437 एकड़ जमीन पर नए उद्योगों की स्थापना का न सिर्फ रास्ता साफ होगा बल्कि नए निवेशकों को भूखंड उपलब्ध कराने की संभावना भी बढ़ेगी। इससे क्षेत्र में नए निवेश को आकर्षित करने में मदद मिलेगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News