हरियाणा में इस जगह होगा औद्योगिक टाउनशिप का निर्माण, लोगों को मिलेगा रोजगार

 | 
हरियाणा में इस जगह होगा औद्योगिक टाउनशिप का निर्माण, लोगों को मिलेगा रोजगार

Udaipur Times, Haryana news : हरियाणा वासियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के गांव खुड़ाना में इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप (IMT) विकसित करने की योजना लगभग समाप्त हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार,  अब सरकार नांगल चौधरी स्थित मल्टी लॉजिस्टिक हब के आसपास नई औद्योगिक टाउनशिप विकसित करने की तैयारी कर रही है। इसके लिए नई लैंड पूल पॉलिसी के तहत किसानों से जमीन जुटाई जाएगी।

जानकारी के मुताबिक, उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह ने बताया की IMT के लिए करीब 1500 एकड़ जमीन की जरूरत होती है, लेकिन खुड़ाना में इतनी जमीन उपलब्ध नहीं है। ई-भूमि पोर्टल के जरिए जमीन जुटाने के प्रयास भी सफल नहीं हुए, क्योंकि अधिकतर किसान जमीन देने के लिए सहमत नहीं हुए। पंचायत की जमीन भी किसी तीसरे विभाग को ट्रांसफर नहीं की जा सकती।

ऐसे में सरकार अब उपलब्ध जमीन के हिसाब से औद्योगिक टाउनशिप का आकार तय करेगी। मिली जानकारी के अनुसार, नांगल चौधरी के मल्टी लॉजिस्टिक हब के आसपास जमीन जुटाने का प्रयास होगा। इससे क्षेत्र में उद्योगों की स्थापना, निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है।

जैसा की उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह ने बताया था कि सरकार नांगल चौधरी के मल्टी लॉजिस्टिक हब के आसपास नई औद्योगिक टाउनशिप विकसित करना चाहती है। इसके लिए नई लैंड पूल पॉलिसी के माध्यम से किसानों से जमीन जुटाई जाएगी।

खुड़ाना में प्रस्तावित IMT की तरह 1500 एकड़ जमीन की अनिवार्यता नहीं होगी। जितनी जमीन उपलब्ध होगी, उसी के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र का आकार निर्धारित किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, मल्टी लॉजिस्टिक हब के पहले चरण में पैकेजिंग और गोदामों के विकास पर फोकस रहेगा। यहां माल के भंडारण, पैकेजिंग और परिवहन से जुड़ी सुविधाएं विकसित करने की योजना है।

इसके आसपास औद्योगिक टाउनशिप बनने से उद्योगों की स्थापना और विस्तार का रास्ता खुलेगा। इससे क्षेत्र में निवेश बढ़ने और रोजगार के नए अवसर पैदा होने की संभावना है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News