गीतांजली फार्मेसी के विद्यार्थियों का औद्योगिक भ्रमण
गीतांजली इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी के विद्यार्थियों ने विज्ञान एवं तकनीकी विभाग द्वारा प्रायोजित औद्योगिक भ्रमण में उदयपुर स्थित वेस्टर्न ड्रग प्राइवेट लिमिटेड एवं हिम्मतनगर स्थित मोंटेज लेब्ज़ प्राइवेट लिमिटेड कंपनियों में दवा निर्माण की पद्वतियों को बारिकी से समझा।

वेस्टर्न ड्रग में विद्यार्थियों ने विटामीन बी थ्री के निर्माण एवं हिम्मतनगर स्थित कंपनियों में इंजेक्शन निर्माण की तकनीक को समझा। यह औद्योगिक भ्रमण असोसिएट प्रोफेसर राहुल कुमार गर्ग के नेतृत्व में हुआ व इस आयोजन के लिए कॉलेज के डीन डॉ अशोक दशोरा ने कंपनियों के चेयरमेन एवं विज्ञान एवं तकनीकी विभाग के प्रोजेक्ट ऑफिसर मनिष जैन को धन्यवाद दिया।