हरियाणा में बिना ट्रीटमेंट पानी छोड़ा तो 7 दिन में बंद होंगे उद्योग, CPCB ने दिए सख्त निर्देश
Udaipur Times, Haryana News, पानीपत : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत यमुना में प्रदूषण रोकने के लिए केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने सख्ती बढ़ा दी है।
मिली जानकारी के अनुसार बिना उपचारित पानी यमुना में प्रदूषण या अपशिष्ट पर CPCB नदी में छोड़ने और निरीक्षण सख्त टीम को रोकने वाली औद्योगिक इकाइयों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। ऐसी इकाइयों को सात दिन में बंद करने और पर्यावरणीय मुआवजा लगाने के निर्देश हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (HSPCB) को दिए। Haryana News
जानकारी के मुताबिक CPCB ने वर्ष 2026 के वार्षिक निरीक्षण अभियान के तहत 26 प्रमुख तकनीकी संस्थानों को भी औचक जांच के लिए अधिकृत किया है। पानीपत में करीब 37 हजार छोटी-बड़ी औद्योगिक इकाइयां हैं। Haryana News
जिले से यमुना गुजरने के कारण औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाले अपशिष्ट के नदी तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसे देखते हुए CPCB ने प्रदूषणकारी उद्योगों की निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।