फतहसागर में दो रास्तो से पानी की आवक

फतहसागर में दो रास्तो से पानी की आवक

बड़ी तालाब पर 1 फ़ीट ओवरफ्लो

 
fatehsagar
`

उदयपुर 26 जुलाई 2023। झीलों की नगरी की प्रमुख झील फतहसागर में अब पानी की दो तरफ से आवक हो रही है। मदार नहर से हो रही आवक के बाद बड़ी तालाब के छलकने से अब इसका पानी भी फतहसागर झील में समाहित हो रहा है। शहर से लगभग पांच किलोमीटर सटे बड़ी तालाब पर 1 फ़ीट ओवरफ्लो हो  रहा है। 

शहर के बड़ी गांव से होकर हवाला गांव में निकलने वाली नहर के जरिये पानी फतहसागर में आ रहा है लेकिन हवाला गाँव में नहर का आकार छोटा हो जाने से पानी खेतो व सड़को पर आ गया है। वर्ष 2006 के बाद पहली बार इतना तेज़ बहाव के साथ बड़ी का पानी फतहसागर में समा रहा है।

इधर, फतहसागर के चारों गेट 3-3 इंच खुले हुए है। स्वरूपसागर 2 फ़ीट ओवरफ्लो चल रहा है जिसके 2 गेट 8-8 इंच खुले है। सुबह 8 बजे तक सीसारमा 3 फीट 8 इंच चल रही है। मदार नहर के लिए चिकलवास हेड 3 फ़ीट व टेल 2 फ़ीट चल रहीं है। बड़ी तालाब भरने के बाद तेजी से पानी फतहसागर, आयड़, उदयसागर होकर वल्लभनगर बांध में जा रहा है। 19.5 फीट के वल्लभनगर बांध का जलस्तर 18 फीट पार हो गया है। एक दिन पहले इस बांध का जलस्तर 16.11 फीट था लेकिन बड़ी तालाब के छलकने के बाद पानी तेजी से आगे बढ़ा जिससे जलस्तर एकाएक बढ़ गया।

बीते चौबीस घंटो में आज सुबह आठ बाके तक सेई डेम 70 मिलीमीटर जबकि उदयपुर शहर में 45 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, मदार 33 मिलीमीटर, नाई 12 मिलीमीटर, ओगना 4 मिलीमीटर, कोटड़ा में 6 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  WhatsApp |  Telegram |  Signal