पंजाब में इन्फ्लुएंसर मैड संधू का मर्डर, बाइक सवार 2 हमलावरों ने मारी गोलियां
Udaipur Times, Amritsar Influencer Madam Sandhu, New Delhi : पंजाब से बड़ी खबर सामने आ रही है। आज शनिवार को शाम करीब 6 बजे लोहारका रोड पर बाइक पर आए दो हमलावरों ने पंजाब के अमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार वह अपनी कार धुलवाने के लिए जा रहा था, तभी उसे गोलियां मार दीं।
मिली जानकारी के अनुसार इसके बाद मैड संधू को गंभीर हालत में प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही मैड संधू की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह सड़क पर खून से लथपथ पड़ा दिखा। उसके साथी सड़क उसे उठाते हुए नजर आए। इसके अलावा सड़क पर गोलियों के खोल भी पड़े दिखे। Amritsar Influencer
गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने एक पोस्ट कर मैड संधू की हत्या की जिम्मेदारी ली है।
जानकारी के अनुसार उसने पोस्ट में लिखा की ये हमारी नई पीढ़ी को खराब कर रहा है। बाकी जो भी इस तरह के लोग टिकटॉक पर गंदगी फैला रहे हैं और जो इन्हें प्रमोट कर रहे हैं, वे भी अपनी तैयारी कर लें।
मिली जानकारी के अनुसार चश्मदीद ने बताया कि मैड संधू पहले कार वॉश के लिए खड़ी कर गया था। इसके बाद 2 लड़कियां मैड संधू को कार वापस ले जाने के लिए छोड़ने आईं। जानकारी के मुताबिक तभी वहां बाइक पर 2 युवक आए। एक बाइक पर बैठा रहा। दूसरे ने बिल्कुल करीब आकर मैड संधू को गोलियां मारीं। करीब एक घंटे बाद पुलिस पहुंची। इस दौरान 4-5 राउंड फायरिंग हुई। जिसमें से 2 गोलियां मैड संधू को लगीं। Amritsar Influencer
इन्फ्लुएंसर मैड संधू ने शनिवार शाम करीब 5 बजे अपने इंस्टाग्राम पर लास्ट रील पोस्ट की थी। जिसमें उसने गलाना लगाया- मैनूं गुड बॉय चाहीदा है, विया करान नूं। मैं की करां जट्टा बदमाश तों?
पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल ने मिली जानकारी के अनुसार बताया कि मामले में पुलिस को ठोस सुराग मिले हैं। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम बनाई गई है।