प्रजेन्टेशन के माध्यम से ‘एक्शन उदयपुर’ की जानकारी दी

जिला प्रशासन द्वारा आम जनता के सहयोग एवं सुझाव तथा समन्वय से उदयपुर शहर को खुबसुरत एवं व्यवस्थित बनाने हेतु चलाए जा रहे ‘‘एक्शन उदयपुर‘‘ कार्यक्रम ज्योति सीनियर सेकण्डरी विद्यालय एवं प्रेरणा पब्लिक स्कूल में पावर पोईन्ट प्रजेन्टेशन दिया गया। इसके प्रति उपस्थित 300 छात्र-छात्राओं, अध्यापक, अध्यापिकाओं ने न केवल उत्साह दिखाया वरन मुक्त कंठ से कह उठे वाह 'एक्शन उदयपुर' एवं इसी के साथ उदयपुर को स्वच्छ, सुन्दर एवं हरा-भरा करने का संकल्प लिया।

 | 

प्रजेन्टेशन के माध्यम से ‘एक्शन उदयपुर’ की जानकारी दी

जिला प्रशासन द्वारा आम जनता के सहयोग एवं सुझाव तथा समन्वय से उदयपुर शहर को खुबसुरत एवं व्यवस्थित बनाने हेतु चलाए जा रहे ‘‘एक्शन उदयपुर‘‘ कार्यक्रम ज्योति सीनियर सेकण्डरी विद्यालय एवं प्रेरणा पब्लिक स्कूल में पावर पोईन्ट प्रजेन्टेशन दिया गया। इसके प्रति उपस्थित 300 छात्र-छात्राओं, अध्यापक, अध्यापिकाओं ने न केवल उत्साह दिखाया वरन मुक्त कंठ से कह उठे वाह ‘एक्शन उदयपुर’ एवं इसी के साथ उदयपुर को स्वच्छ, सुन्दर एवं हरा-भरा करने का संकल्प लिया।

जिला कार्यक्रम समन्वयक एवं मुख्य आयोजना अधिकारी सुधीर दवे ने बताया कि ज्योति सीनियर सेकण्डरी विद्यालय, फतहुपरा एवं प्रेरणा पब्लिक स्कूल, बडगाँव उदयपुर में छात्र-छात्राऐं एवं छात्र-छात्राऐं अध्यापिकाओं सहित प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों को दिए गए पावर पोईन्ट प्रजेन्टेशन को देख कर सभी मुक्त कंठ से कह उठे वाह ‘‘एक्शन उयपुर‘‘ एवं साथ ही इस कार्यक्रम केा खुब सराहा गया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने प्रजेन्टेशन के पश्चात अपनी ज्ञिज्ञासाओं को पूरा करने के लिए कई प्रश्न किए उनकी ज्ञिज्ञासाओं को अनिता पुरोहित द्वारा उत्तर देकर उन्हें प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर छात्रों एवं अध्यापकों ने कहा कि हम अपने विद्यालयों से दो-दो प्रोजेक्ट लेगे एव हम ‘एक्शन उदयपुर’ की भावनाओं को साकार करते हुए उदयपुर को सुन्दर, स्वच्छ एवं हरा-भरा बनाने में अपना योगदान देगे।

वि़द्यालय एवं महा विद्यालयों द्वारा लिए गए प्रोजेक्ट को प्रशासन द्वारा हाथो-हाथ कार्यों की स्वीकृति जारी की जा रही है एवं साथ ही नवीनीकरण कार्यो हेतु आवश्यक सामग्री सम्बन्धित कार्य करने वालों को उपलब्ध कराई जा रही हैं।

‘एक्शन उदयपुर’ कार्यक्रम के संदर्भ में किसी भी सार्वजनिक स्थल के नवीनीकरण हेतु आमव्यक्ति द्वारा myactionudaipur@gmail.com पर संबंधित वांछित कार्यो की जानकारी एवं आवश्यक सामग्री की सूची तथा मोबाईल नम्बर प्रेषित किये जा सकते है, उक्त जानकारी के आधार पर प्रशासन द्वारा संबंधित व्यक्ति अथवा समूह से सम्पर्क किया जाएगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News