राजस्थान विधिक सेवा प्रधिकरण के निर्देशानुसार बाल विवाह रोको अभियान के तहत शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्रधिकरण एवं स्वतंत्रता सेनानी वी.पी. सिंह संस्थान द्वारा राजस्थान विद्यापीठ युनिवसिर्टी के उदयपुर स्कूल ऑफ सोशल वर्क के सेमीनार हॉल मे एम.एस.डब्ल्यू अध्ययनरत विद्यार्थियों को विधिक ज्ञान, बाल विवाह रोकथाम, बेटी – बचाओं बेटी पढ़ाओ, बाल अपराध, कन्या भ्रूण हत्या अभिशाप जैसे मुद्दों सहित कई कुरूतियों पर जानकारी साझा की गई।
कार्यक्रम मे जिला विधिक सेवा प्रधिकरण उदयपुर की पूर्णकालिन सचिव रिद्धिमा शर्मा ने विद्यार्थियो को विधिक सेवा की जानकारी साझा करते हुए कानून का उलंघन करने वाले बालक, उनकी देख-रेख, बाल पीडि़त अपराध, बालको का संरक्षण, किशोर न्याय बोर्ड सम्बन्धित जानकारीयांं दी।
पैरा लीगल वॉलीयंटर व स्वतंत्रता सेनानी वी.पी. सिंह संस्थान की संरक्षक नीलीमा बारणा एवं एडवोकेट प्रियंका पाल सिंह ने बाल विवाह रोकथाम को लेकर विद्यार्थियों से कहा कि बाल विवाह ना सिर्फ एक मासूम बचपन का गला घोंट देता है, बल्कि एक पूरी पीढ़ी को भी बर्बाद कर देता है। प्रियंका पाल ने कहा कि एम.एस. डब्ल्यू करने के साथ ही आप लोग फिल्ड मे आकर भी काम करे। बाल विवाह को रोकने के लिए अपनी नैतिक जिम्मेदारी भी समझे यहीं आपकी असली शिक्षा और समाज के लिए सेवा होगी।
कार्यक्रम के दौरान चाईल्ड लाईन समन्वयक नवनीत औदिच्य ने भी विद्यार्थियों द्वारा पूछे गये सवालो के जवाब देकर उनकी जिज्ञासाएं शात की। इस दौरान स्कूल के प्रिंसिपल प्रो. एस.के. मिश्रा, डॉ. वीना त्रिवेदी, अनुप्रीति राव, सीता गुर्जर, जुगनू गुसर, पंकज गुसर एवं संस्था के सदस्या मौजूद रहे।
DISCLAIMER:
This Post is an Advertorial. It is not
written or produced by UdaipurTimes writers/journalists.
UdaipurTimes follows ASCI guidelines for Online Advertising.
The information may involve financial or health risk and UdaipurTimes does not
endorse or promote
any claims made in this post.