महिलाओं को दी उद्योगो की जानकारी
महिलाओं को उद्योग के क्षैत्र मे आगे बढाने के लिए और उद्योगों मे उनको आ रही समस्याओं के समाधान के लिए लघु उद्योग भारती महिला शाखा की बैठक बुधवार को अल्का होटल मे आयोजित हुई। बैठक की जानकारी देते हुए सचिव पिंकी माण्डावत ने बताया कि उदयपुर वुमन्स चैंबर क्लब के संयुक्त तत्वाधान मे आयोजित इस बैठक मे महिलाओं को विभिन्न तरह के उद्योंगो की जानकारी दी गई। खास तौर से डिजीटल संसाधनों से अपने व्यापार को देश दुनिया तक पहुचाने और किस तरह के व्यापार मे कितनी पूंजी लगाकर व्यापार को शुरू करना, उसकी मार्केटींग, हिसाब - किताब का प्रबंधन सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई।
महिलाओं को उद्योग के क्षैत्र मे आगे बढाने के लिए और उद्योगों मे उनको आ रही समस्याओं के समाधान के लिए लघु उद्योग भारती महिला शाखा की बैठक बुधवार को अल्का होटल मे आयोजित हुई। बैठक की जानकारी देते हुए सचिव पिंकी माण्डावत ने बताया कि उदयपुर वुमन्स चैंबर क्लब के संयुक्त तत्वाधान मे आयोजित इस बैठक मे महिलाओं को विभिन्न तरह के उद्योंगो की जानकारी दी गई। खास तौर से डिजीटल संसाधनों से अपने व्यापार को देश दुनिया तक पहुचाने और किस तरह के व्यापार मे कितनी पूंजी लगाकर व्यापार को शुरू करना, उसकी मार्केटींग, हिसाब – किताब का प्रबंधन सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई।
बैठक के दौरान उपस्थित जिला कलेक्टर के निजी सहायक मनोज गंधर्व ने 18 वर्ष पूर्ण कर चुके बच्चों का नाम मतदाता सूची मे कैसे जोडा जाये ,जिससे कि उनके मतदान का लाभ देश को मिले इस के बारे मे भी जरूरी जानकारी दी।
बैठक मे पूर्व महापौर रजनी डांगी, अध्यक्ष रीना राठौड, कोषाध्यक्ष रानू सिंघवी, सारिका मेहता, संगीता वर्डीया, तरूणा माण्डावत सहित आदि सदस्याएं उपस्थित थी।