सलूम्बर पंचायत मेले में दी योजनाओं की जानकारी
पंचायती राज के जनप्रतिनिधियों को ग्राम पंचायतों में पशुपालन पर उचित सलाह नहीं मिलने का मलाल है। विद्या भवन स्थानीय स्वशासन एवं उत्तरदायी नागरिकता संस्थान की ओर से बुधवार को सलूम्बर पंचायत समिति सभागार में आयोजित पंचायत मेले में जनप्रतिनिधियों ने इसपर भी बात की।
पंचायती राज के जनप्रतिनिधियों को ग्राम पंचायतों में पशुपालन पर उचित सलाह नहीं मिलने का मलाल है। विद्या भवन स्थानीय स्वशासन एवं उत्तरदायी नागरिकता संस्थान की ओर से बुधवार को सलूम्बर पंचायत समिति सभागार में आयोजित पंचायत मेले में जनप्रतिनिधियों ने इसपर भी बात की।
खुले सत्र में जनप्रतिनिधियों ने कहा कि बड़ी संख्या में ग्रामवासी पशुपालन पर निर्भर है, किन्तु पशुओं की चिकित्सा आदि के विषय में जानकारी देने के लिए अधिकतर ग्राम पंचायतों में कोई सरकारी कर्मी नहीं है। पशु चिकित्सकों से भी सन्तोषप्रद जवाब नहीं मिलता है। इसके अलावा, ग्राम पंचायतों में योजनाओं के क्रियान्वयन तथा प्रस्तावों पर ठीक से अमल नहीं होने की बात भी कही गई। चर्चा में झल्लारा के पंच ज़हूर ख़ाँ, मोरिला के पंच मावाराम, मातासुला के पंच केसाराम आदि ने विचार रखे।
प्रगति प्रसार अधिकारी ब्रजसुन्दर पानेरी ने वर्ष 2013-14 के बजट में योजनाओं के सम्बन्ध में नवीन घोषणाओं की जानकारी भी दी गई। उन्होंने ‘पेन्शन महाभियान’ के शिविरों में भागीदारी कर ग्रामवासियों को अधिकाधिक लाभ दिलाने का आग्रह किया।
संस्थान के अनिल शर्मा ने बड़गाँव व गोगुन्दा की चयनित 24 ग्राम पंचायतों में वॉर्ड सभाओं के आयोजन और उनसे लाभ के विषय में बताया। केशव दवे ने जादू के खेल के ज़रिए अन्धविश्वासों की वैज्ञानिक व्याख्या की।
महिला सम्मेलन में महिलाओं व बच्चों से सम्बन्धित योजनाओं की जानकारियाँ दी गईं।
प्रारम्भ में संस्थान के न्यूज़लैटर ‘पंचायत परिवार’ और ‘महिला शक्ति’ से पंचायती राज की नवीन जानकारियों पर चर्चा की गई। मेले का संचालन दुष्यन्त त्रिवेदी व महिला सम्मेलन का संचालन ममता मेहता ने किया। संकाय सदस्य खेमराज शर्मा ने आभार व्यक्त किया।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal