मनावर में होने वाले अधिवेशन की दी जानकारी

अधिवेशन में देश के 15 राज्यों के संघ के लगभग 2 हजार सदस्यों के भाग लेने की संभावना है।
 | 
भारतीय पत्रकार संघ की ओर से मध्यप्रदेश के धार जिले के मनावर में आगामी 8 दिसंबर को होने वाले नेशनल मेगा मीडिया अवार्ड समारोह राष्ट्रीय महासंवाद तथा राष्ट्रीय अलंकरण समारोह

उदयपुर। भारतीय पत्रकार संघ की ओर से मध्यप्रदेश के धार जिले के मनावर में आगामी 8 दिसंबर को होने वाले नेशनल मेगा मीडिया अवार्ड समारोह राष्ट्रीय महासंवाद तथा राष्ट्रीय अलंकरण समारोह की जानकारी देने के लिये आज वरिष्ठ पत्रकार महावीर शर्मा के मुख्य आतिथ्य एवं संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन की अध्यक्षता में एब्स्यूलूट कैफे में बैठक आयोजित की गई।

इस अवसर पर महावीर शर्मा ने बताया कि इस अधिवेशन में देश के 15 राज्यों के संघ के लगभग 2 हजार सदस्यों के भाग लेने की संभावना है। सभी सदस्यों को एक्सीलैंट जर्नलिस्ट अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा। प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इस अधिवेशन में इस बार दो प्रकार के पुरूस्कार रखें गये है। जिनमें से एक को राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं दूसरे को कबीर भाव सम्मान से सम्मानित किया जायेगा। 

विकास जैन ने बताया कि प्रदेश के 150 सदस्यों में से अधिकांश सदस्यों के भाग लेने की संभवना है। उन्होंने आयोजन की भी जानकारी दी।  

संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश गोठवाल ने बताया कि जिला स्तर पर शीघ्र ही कार्यकारिणी का गठन कर उक्त अधिवेशन में स्थानीय पत्रकारों ने भाग लेने की इच्छा जतायी है। बैठक में आमिर मोहम्मद शेख, इलियास, संजय खोखावत, मंसूर अली, पदम जैन, मुकेश माधवानी मौूजद थे।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News