महिला सशक्तिकरण एवं स्वंयसहायता समूह पर महिलाओं को दी जानकारी

कार्यक्रम की शुरूआत उदयपुर स्कूल ऑफ सोशल वर्क के परिसर की साफ-सफाई से की गई। जिसमें सभी स्वयंसेवकों, महिलाओं एवं अध्यापकों ने उत्साह से भाग लेकर सफाई की।
आज के सत्र में डॉ. वीणा द्विवेदी ने महिलाओं को स्वयंसहायता समूह के गठन तथा महिलाओं से संबंधित बीमारियों के बारे में जानकारी

 | 
महिला सशक्तिकरण एवं स्वंयसहायता समूह पर महिलाओं को दी जानकारी

कार्यक्रम की शुरूआत उदयपुर स्कूल ऑफ सोशल वर्क के परिसर की साफ-सफाई से की गई। जिसमें सभी स्वयंसेवकों, महिलाओं एवं अध्यापकों ने उत्साह से भाग लेकर सफाई की। आज के सत्र में डॉ. वीणा द्विवेदी ने महिलाओं को स्वयंसहायता समूह के गठन तथा महिलाओं से संबंधित बीमारियों के बारे में जानकारी दी।

तत्पश्चात् डॉ. सुनीता सिंह, सह-आचार्य, भूगोल विभाग तथा सचिव लायन्स क्लब ने महिलाओं को शारिरिक तथा मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए कुछ टिप्स दिए जैसे- महिलाएं स्वंय को बदल कर ही तनाव से मुक्ति पा सकती हैं। हमीदा मेम, निदेशक, लायन्स क्लब ने महिलाओं को पुरानी चीजों से घर की साज-सज्जा कैसे हो सकती हैं। इस पर चर्चा की।

डॉ. लाला राम जाट तथा सुधीर वाधिवा ने महिलाओं को उनके अधिकारों को तथा कर्तव्यों के बारे में समझाया। सत्र के अंत में प्रो. एवं प्राचार्य, उदयपुर स्कूल ऑफ सोशल वर्क ने सभी महिलाओं को आगे भी विश्वविद्यालय से जुड़े रहने को कहा तथा सभी 40 महिलाओं को 200 रू. को वितरण किया गया। संपूर्ण कैम्प का संचालन डॉ. वीणा द्विवेदी द्वारा किया गया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News