दीक्षा कार्यक्रम 27 जनवरी को
सकल दिगम्बर जैन समाज द्वारा आचार्य सुकुमालनन्दी के निर्देशन में आगामी 27 जनवरी को 2 दीक्षार्थियों को जेनेश्वरी दीक्षा दी जाएगी।

सकल दिगम्बर जैन समाज द्वारा आचार्य सुकुमालनन्दी के निर्देशन में आगामी 27 जनवरी को 2 दीक्षार्थियों को जेनेश्वरी दीक्षा दी जाएगी।
आज दिगम्बर जैन समाज अध्यक्ष रोशनलाल चितौडा ने बताया कि, तीन दिवसीय कार्यक्रम 25 जनवरी से प्रारम्भ होगा। 25 से 27 जनवरी तक समाज के लोग दीक्षा के सभी रस्म – रिवाज निभाएँगे। चितौडा ने यह भी बताया कि 27 जनवरी को दीक्षार्थियों का टाउन होल में सुबह 9 बजे से भव्यदीक्षा का कार्यक्रम शुरू होगा, जिसमें पुरे देश से जैन समाज के लोग शिरकत करेंगे।
चितौडा ने बताया कि दीक्षार्थियों में आगरा निवासी कोशल्या पत्नी पद्म्कुमार सौगानी तथा सुशीला पत्नी मूलचंद सेठ निवासी बचेली, दुर्ग शामिल हैं।
इस मौके पर आचार्य सुकुमालनन्दी ने बताया कि जब संसार रूपी सागर में रहने वाले जीव को जब आत्मा से राग, द्वेष आदि कषाय होने लगता है, तब जीव संसारिक जीवन छोड़ वैराग्य अपना लेता है।
