हरियाणा में मुठभेड़ में घायल बदमाश 4 जवानों की सुरक्षा के बीच अस्पताल से फरार, 5 राज्यों का मोस्ट वांटेड

 | 

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के करनाल में मेरठ रोड पर आवर्धन नहर के पास पुलिस मुठभेड़ में घायल शातिर बदमाश 4 जवानों की सुरक्षा के बीच अस्पताल से फरार हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार, बदमाश पर तरावड़ी के पेट्रोल पंप पर फायरिंग करने और लूट के प्रयास का मामला दर्ज था। 

घटना के 23 दिन बाद 25 मई को CIA-1 ने आरोपी को मुठभेड़ के दौरान काबू किया था। आरोपी को कूल्हे के पास टांग में गोली लगी थी। Haryana News

मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने मौके से एक पिस्टल और बाइक भी बरामद की थी। घायल आरोपी को करनाल के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। यह शातिर अपराधी हरियाणा सहित देश के 5 अलग-अलग राज्यों की पुलिस के लिए पहले से ही मोस्ट वांटेड बना हुआ था। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, जहां पर उसका इलाज चल रहा था। इलाज के बाद आरोपी को पुलिस ने औपचारिक रूप से गिरफ्तार करना था और फिर कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लेना था, जहां उससे गहनता से पूछताछ होनी थी। सरकारी अस्पताल के परिजनर वार्ड के बाहर 4 जवानों की गार्द लगी हुई थी, लेकिन बीती रात करीब 12 बजे आरोपी अस्पताल से फरार हो गया। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, जैसे ही बदमाश के फरार होने की जानकारी पुलिस अधिकारियों को मिली तो पूरे महकमें में हड़कंप मच गया। अब पुलिस आरोपी को ढूंढने के लिए खाक छान रही है। आरोपी के फरार होते ही सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए है, आखिर पुलिस के होते हुए आरोपी अस्पताल से फरार कैसे हो गया? Haryana News

पकड़ा था आरोपी

जानकारी के मुताबिक, पंजाब के खरड़ गांव निवासी गुरजीत सिंह पुत्र प्रभजोत सिंह को CIA-1 की टीम ने आवर्धन नहर पर मुठभेड़ के दौरान पकड़ा था। पुलिस के मुताबिक आरोपी पर पहले भी 5-6 मामले दर्ज हैं और वह किसी नई वारदात की फिराक में था। मौके से एक पिस्टल और बिना नंबर की बाइक भी बरामद की गई है।

घटनास्थल से मिला गोली का खोल

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और CIA टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान वहां से गोली का खोल बरामद किया गया। साथ ही CCTV फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू की गई।

23 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने सबूतों के आधार पर लगातार आरोपी की तलाश की। Haryana News करीब 23 दिन बाद गुप्त सूचना के आधार पर उसे मेरठ रोड स्थित आवर्धन नहर के पास मुठभेड़ के दौरान काबू कर लिया गया था और पकड़े जाने के 4 दिन बाद ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त से फरार भी हो गया। वहीं इस मामले में पुलिस कुछ भी स्पष्ट जवाब देने को तैयार नहीं है।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News