राजसमंद में नगर परिषद सभापति और आयुक्त पर फेंकी स्याही
राजसमंद नगर परिषद के सभापति और आयुक्त पर स्याही फेंकने का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। आरोप है कि नगर परिषद क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान भाजपा नेता भरत दवे ने स्याही फेंकी, जिसके बाद मौके पर तनाव की स्थिति बन गई।
घटना के तुरंत बाद वहां भारी हंगामा हुआ और दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। इस दौरान भाजपा नेता भरत दवे के साथ मारपीट के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए हैं। वहीं स्याही फेंकने की घटना से जुड़े वीडियो भी अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर सामने आए हैं।
मामले को लेकर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में मुकदमे दर्ज कराए हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भाजपा नेता भरत दवे को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है।
इस घटना से नगर परिषद कर्मचारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। इसके विरोध में सफाई कर्मचारी संघ ने अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार का ऐलान कर दिया है।
#Rajsamand #RajsamandNews #RajasthanNews #RajasthanPolitics #UdaipurDivision #BJPNews #InkAttack #MunicipalCouncil #LocalNewsRajasthan #PoliticalControversy #UdaipurTimes #UdaipurTimesNews #UdaipurTimesOfficial
