हरियाणा में इनेलो की छात्र विंग ईकाई ISO को लगा बड़ा झटका, ISO ज़िला कार्यकारी प्रभारी सैकड़ों समर्थकों के साथ INSO में शामिल

 | 
हरियाणा में इनेलो की छात्र विंग ईकाई ISO को लगा बड़ा झटका, ISO ज़िला कार्यकारी प्रभारी सैकड़ों समर्थकों के साथ INSO में शामिल

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा के भिवानी जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में भिवानी से इनेलो की छात्र विंग ईकाई ISO को बड़ा झटका लगा है। आज दिग्विजय सिंह चौटाला की अगुवाई में भिवानी ISO ज़िला कार्यकारी प्रभारी नितिन सैन सैकड़ों समर्थकों के साथ इनसो में शामिल हो गए है। नितिन सैन भिवानी जिले से एक प्रमुख छात्र नेता और युवा राजनीतिज्ञ हैं। 

ISO ज़िला कार्यकारी प्रभारी नितिन सैन सैकड़ों समर्थकों के साथ दिग्विजय सिंह चौटाला जी की अगुवाई में इनसो में हुऐ शामिल।

नितिन सैन ने कहा हम डॉ. अजय सिंह चौटाला की पाठशाला के छात्र हैं। रास्ता भटका दिया गया था। आईएसओ में काम करना मुश्किल। हमारे विचार केवल इनसो और जजपा में ही मिल सकते हैं।

जेजेपी युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा नितिन सैन मेरा छोटा भाई, पहले से भी ज्यादा प्यार देंगे। हमें डाक्टर अजय सिंह चौटाला के मार्गदर्शन में पार्टी को मजबूत करना है। सबका भरपूर सम्मान होगा यह मेरी गारंटी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News