इनरव्हील ने 7 वें राजकीय विद्यालय को बनाया हैप्पी स्कूल
उदयपुर 27 अप्रैल 2019 इनरव्हील क्लब उदयपुर ने वर्ष 2018-19 के 7 वें राजकीय विद्यालय के रूप में बेदला खुर्द स्थित राजकीय विद्यालय को हैप्पी स्कूल में परिवर्तित कर उस सर्व सुविधायुक्त बना दिया। इस हैप्पी स्कूल का उद्घाटन रोटरी के पूर्व प्रान्तपाल निर्मल सिंघवी ने किया।

उदयपुर 27 अप्रैल 2019 इनरव्हील क्लब उदयपुर ने वर्ष 2018-19 के 7 वें राजकीय विद्यालय के रूप में बेदला खुर्द स्थित राजकीय विद्यालय को हैप्पी स्कूल में परिवर्तित कर उस सर्व सुविधायुक्त बना दिया। इस हैप्पी स्कूल का उद्घाटन रोटरी के पूर्व प्रान्तपाल निर्मल सिंघवी ने किया। क्लब अध्यक्ष आशा कुणावत ने बताया कि इस दौरान विद्यालय को 10 बैंचे,पानी की टंकी, पंखा, बच्चों के लिये शूज, विद्यालयी गणवेश प्रदान की।विद्यालय में रंगरोगन कर उसे सुन्दर बनाया। बालिकाओं के लिये अलग से बने शौचालय में रंगरोगन कराया।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
इस अवसर पर सिंघवी ने इनरव्हील क्लब द्वारा किये जा रहे कार्यो की प्रशंसा करते हुए दूसरों के लिये प्रेरणा बन गये है। समारोह में सचिव अंजू माहेश्वरी, वीना सिंघवी, सीता पारीख, विद्यालय की अध्यापिका रेखा जैन सहित क्लब की अनेक सदस्याएं मौजूद थी।
