इनरव्हील ने मनाया चार्टर डे व सावन उत्सव

इस अवसर पर बच्चों को जरूरत की सामग्री प्रदान की गई
 | 
चार्टर सदस्याओं का जूम पर ही स्वागत किया गया

उदयपुर। इनरव्हील क्लब उदयपुर ने आज चार्टर डे मदर टेरेसा आश्रम में अनाथ बच्चों के साथ मनाया। 

क्लब अध्यक्ष अंजू माहेश्वरी ने बताया कि इस अवसर पर बच्चों को जरूरत की सामग्री प्रदान की गई। इस अवसर पर जूम पर सभी सदस्याओं के साथ सावन उत्सव मनाया। जिसमें विभिन्न प्रकार की ऑनलाइन प्रतियोगितायें आयोजित की गई। 

इस अवसर पर महिलाओं ने तरह-तरह के लहरिया पहन कर सज-धज कर इसमें शामिल हुई। चार्टर सदस्याओं का जूम पर ही स्वागत किया गया। 

अंत में सचिव रेखा कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन कविता बड़जात्या ने किया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये गये।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News