गीतों भरी शाम के साथ इनरव्हील क्लब का समापन समारोह आयोजित

इनरव्हील क्लब उदयपुर का सत्र 2017-18 का समापन समारोह गीतों भरी शाम के साथ रानी रोड़ स्थित इन्द्रलोक में आयोजित किया गया। इस अवसर पर वर्ष पर्यन्त सेवा कार्यो प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सेवा सहयोगियों का सम्मान किया गया। समारोह में बी.एस.चौहान एवं पिंकी ने पुराने नगमों की गीतों भरी शाम को आईये मेहरबां बैठिये जाने जा.., एहसान तुम्हारा मेरे दिल में है दोस्तों.., मेरी दुनिया है मां, तेरे आंचल में..,किसी की मुस्कराहटों पर हो निसार.., मांग के साथ तुम्हारा मैने मांग लिया संसार..., सहि

 | 
गीतों भरी शाम के साथ इनरव्हील क्लब का समापन समारोह आयोजित

इनरव्हील क्लब उदयपुर का सत्र 2017-18 का समापन समारोह गीतों भरी शाम के साथ रानी रोड़ स्थित इन्द्रलोक में आयोजित किया गया। इस अवसर पर वर्ष पर्यन्त सेवा कार्यो प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सेवा सहयोगियों का सम्मान किया गया।

इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष शीला तलेसरा ने कहा कि वर्ष 2017-18 में क्लब द्वारा किये गये सेवा कार्यो के दम पर उदयपुर के इनरव्हील क्लब ने देश के अन्य इनरव्हील क्लबों में अपना स्थान बनाने में सफल रहा। इस वर्ष 54 नये सदस्य बनाकर देश में इनरव्हील क्लबों में सबसे बड़ा क्लब बन गया। क्लब सचिव देविका सिंघवी ने वर्ष पर्यन्त किये गये सेवा कार्यो की जानकारी दी।

इस सेवा सहयोगियों का हुआ सम्मानः- डाॅ. सीमासिंह, डाॅ. स्वीटी छाबड़ा, लवली छाबड़ा, मंगला बापना, सुन्दरी छतवानी, रेखा भाणावत, अलका शर्मा, आशा तलेसरा, चन्दर खमेसरा, नरेन्द्र मारू, पी.एस.तलेसरा, रमेश सिंघवी, रीटा महाजन, रीटा बापना, दर्शना सिंघवी, कविता बड़जात्या, सुभाष सिंघवी, नक्षत्र तलेसरा, पूर्व प्रान्तपाल निर्मल सिंघवी, सहित अनेक सहयोगियों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर क्लब द्वारा प्रकाशित की जाने वाली डायरेक्ट्री के कवर पेज का सभी सदस्यों एवं अतिथियों ने एक साथ विमोचन किया। समारोह में बी.एस.चौहान एवं पिंकी ने पुराने नगमों की गीतों भरी शाम को आईये मेहरबां बैठिये जाने जा.., एहसान तुम्हारा मेरे दिल में है दोस्तों.., मेरी दुनिया है मां, तेरे आंचल में..,किसी की मुस्कराहटों पर हो निसार.., मांग के साथ तुम्हारा मैने मांग लिया संसार…, सहित अनेक सदाबहार गानों की प्रस्तुति दे कर शाम में समां बांध दिया। कार्यक्रम का संचालन कविता बड़जात्या ने किया। अंत में दर्शना सिंघवी ने आभार ज्ञापित किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News