इनरव्हील क्लब ने 3 बालिकाओं को छात्रवृत्ति दी

उदयपुर 28 मार्च 2019, इनरव्हील क्लब उदयपुर ने रोटरी बजाज भवन में आयोजित होली स्नेहमिलन समारोह में तीन होनहार बालिकाओं को छात्रवृत्ति प्रदान कर उन्हें आगे अध्ययन के लिये प्रोत्साहित किया।

 | 

क्लब अध्यक्ष आशा कुणावत ने बताया कि पढ़ाई में अव्वल रहने वाली 2 पितृ वंचित बालिकाओं को और 1 राज्य स्तरीय फुटबाल खिलाड़ी बालिका को छात्रवृत्ति प्रदान की गई।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

इस अवसर पर बालिकाओं ने बताया कि छात्रवृत्ति से प्राप्त यह राशि उनके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है और यह उनको निश्चित रूप से आगे बढ़ने के लिये प्रोत्साहित करेगी। इस अवसर पर सचिव अंजू माहेश्वरी सहित अनेक सदस्याएं मौजूद थी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News