इनरव्हील क्लब उदयपुर ने बनाया 5 वां हैप्पी स्कूल

उदयपुर। इनरव्हील क्लब उदयपुर ने आज सुखदेवी बेदला स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में जरूरत की सामग्री भेंट कर उसे हैप्पी स्कूल में परिवर्तित किया। इस सत्र का यह पांचवा हैप्पी स्कूल है।

 | 

क्लब अध्यक्ष आशा कुणावत ने बताया कि क्लब ने विद्यालय को 10 बेंच, पानी की टंकी, स्कूल ड्रेसेस, शूज, विभिन्न प्रकार के गेम्स आइटम, स्कूल का रंगरोगन, पुस्तकालय में बच्चों के अध्ययन के लिये पुस्तकें, बालक-बालिकाओं के लिये पृथक-पृथक बाथरूम की रिपेयरिंग और उनका रंग रोगन कराया।विद्यालय के प्राचार्य ने सभी का स्वागत किया।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

इस अवसर पर आशा कुणावत ने बच्चों को जीवन में नैतिकता बनाये रखने की सीख दी। इस अवसर पर अंजू माहेश्वरी, रेखा कुमार,चंद्रा कोठी सहित अनेक सदस्याएं मौजूद थी। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व चार राजकीय विद्यालयों राठौड़ों का गुड़ा, बंजारो की बस्ती, कानपुर एवं बेदला पैलेस विद्यालय को हैप्पी स्कूल में परिवर्तित कराया। अगला हैप्पी स्कूल नीमच माता स्थित राजकीय विद्यालय को बनायेंगे। इस वर्ष कुल 9 हैप्पी स्कूल बनाये की योजना है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News